Home
News

Redmi Note 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

By Agrahi
Xiaomi Mi A1 First Impressions (Hindi)

श्याओमी के स्मार्टफोन रेड्मी नोट 5 के बारे में सुनने में आया था कि कंपनी रेड्मी नोट 4 का सक्सेसर नहीं पेश करेगी।अब फिर खबरें हैं कि यह फोन टेस्ट किया जा रहा है और 2018 के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च हो सकता है। यह आनेवाला स्मार्टफोन क्वालकॉम का अपकमिंग स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रेड्मी नोट 5 अपने प्रीडिसेसर से अधिक कीमत का हो सकता है। इस फोन की कीमत का अनुमाना लगाया जा रहा है जो कि CNY 1,599 है जो कि करीब 15,700 रुपए तक हो सकती है। यह फोन का बसे वैरिएंट होगा।

Redmi Note 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

कहा जा रहा है कि इस फोन की रिलीज़ में अभी थोड़ी देरी हो सकती है, कंपनी फलहाल क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इन्तजार कर रही है। यह स्नैपड्रैगन 636 का अंडरक्लॉक्ड वर्जन है। स्नैपड्रैगन 632 में क्वालकॉम स्पेक्ट्रा 160 ISP मॉडेम दिय गया है, जो कि डूअल कैमरा सेटअप के लिए बेहतर है।

ये हो सकते हैं श्याओमी रेड्मी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi Note 5 के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन में एंड्रायड 7.1 नॉगट के साथ MIUI 9 दिया जा सकता है। फोन में 5.99 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल होगा। वहीं यदि आज के ट्रेंड की बात करें तो यह डिस्प्ले 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं हाल ही में एक लिस्टिंग के जरिए सामने आया है कि यह फोन दो वैरिएंट में पेश होगा जिसमें एक 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी और दूसरे में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी।

कैमरे की बात करें तो फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जो कि अधिकतर बजट रेंज फोन की तरह फोन के रियर साइड में होगा। पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। हालांकि फोन के भारत में आने के बारे में कुछ जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही भारत में भी यह फोन पेश होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 5 price, specification leaked online. Here is what all you need to know. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X