Home
News

लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 5A, हो सकता है आपका अगला स्मार्टफोन?

By Agrahi

आखिरकार श्याओमी रेड्मी नोट 5ए लॉन्च हो गया है। अपनी केटेगरी को और भी मजबूत बनाते हुए कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। श्याओमी की ओर से पेश किया गया यह लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है।

चाइना की पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड, जो कि भारत में भी काफी सफल है, ने फिलहाल अपने स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5A को चाइना में ही लॉन्च किया है। यह फोन दो वैरिएंट पेश किया गया है, जिसमें से एक स्नैपड्रैगन 425 एसओसी और दूसरा वैरिएंट 435 एसओसी वैरिएंट के साथ आता है।

लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 5A, हो सकता है आपका अगला स्मार्टफोन?

रेड्मी नोट 5ए की लॉन्च के साथ ही सभी रुमर और लीक्स पर विराम लग चुका है, तो चलिए देखते हैं आखिर क्या खास लेकर आया है यह नया स्मार्टफोन।

रेड्मी नोट 5ए बेस वैरिएंट

रेड्मी नोट 5ए बेस वैरिएंट

रेड्मी नोट 5ए स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी 720पी डिस्प्ले दिया गया है और इस फोन में 1.4GHzक्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 एसओसी के साथ 2जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन 16जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

नए रेड्मी नोट 5ए का बेस वैरिएंट 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें MIUI 9 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13एमपी रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश, PDAF और f/2.2 अपर्चर के साथ दिया है। इसके फ्रंट में 5एमपी का सेल्फी कैमरा है जो कि f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। रेड्मी नोट 5ए में इंफ्रारेड सेंसर, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, वाई-फाई और 3080mAh बैटरी दी गई है।

 

हाई एंड रेड्मी नोट 5ए वैरिएंट

हाई एंड रेड्मी नोट 5ए वैरिएंट

हाई एंड वैरिएंट में 5.5 इंच का एचडी 720पी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है और इस फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 एसओसी के साथ 3/4जीबी रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन 32/64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हाई एंड और बेस वैरिएंट का ओएस, बैटरी, रियर कैमरा और कनेक्टिविटी सभी कुछ सेम है। हाई एंड वैरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस वैरिएंट में 13एमपी रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश, PDAF और f/2.2 अपर्चर के साथ दिया है। जबकि इसके फ्रंट में 16 एमपी का सेल्फी कैमरा है जो कि f/2.0 अपर्चर और 76.4 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

कीमत और सेल

कीमत और सेल

अब बात करते हैं काम की, यानी कि फोन की कीमत के बारे में। एक स्मार्टफोन की ओवरआल रेटिंग उसकी कीमत के बल पर ही तय की जा सकती है। इस स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 699 युआन यानी कि करीब 6,500 रु रखी गई। जबकि इसके हाई एंड वैरिएंट के कीमत 899 युआन, यानी कि करीब 8,500 रुपए तक, जो कि 3जीबी रैम मॉडल की है। इसमें 4जीबी रैम की कीमत 1199 युआन यानी कि 11,500 रु तक है। इस स्मार्टफोन की सेल आज 22 अगस्त से शुरू हो रही है। यह फोन तीन कलर में मिलेगा, रोज़ गोल्ड, शैम्पेन गोल्स और प्लैटिनम सिल्वर।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Note 5A with MIUI 9 unveiled, sale debuts today. Read more detail of redmi note 5A, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X