Home
News

Xiaomi Redmi Note 8T स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi समय-समय पर अपने दमदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने अपने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए फोन को Redmi Note 8T के नाम से लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Redmi Note 8T स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

इसी के चलते शाओमी के इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुईं हैं, जिसके चलते फोन के बारे में कुछ जानकारी दी जा सकती है। Redmi Note 8T स्मार्टफोन की फोटो लीक हुई है, जिससे फोन के डिजाइन के बारें में पता चलता है। वहीं, फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी सामने आई है जिसपर Redmi Note 8T लिखा हुआ है।

Redmi Note 8T स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन, कीमत

Redmi Note 8T के इंफॉर्मेशन स्टिकर से इस शाओमी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारें में पता चलता है। स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में 6.3 इंच के ड्यूड्रॉप नॉच के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी मौजूद होगा। Redmi Note 8T में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस फोन को 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Redmi Note 8T स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

साथ ही फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसा ऑपशन भी दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस नए फोन को मूनशैडो ग्रे, मूनलाइट व्हाइट और स्टारस्पेस ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकते हैं। लीक हुई खबरों से पता चलता है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 15,600 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है, जो इसे एक किफायती स्मार्टफोन बनाने में मदद करेगा।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में आने वाली तमाम अपडेट्स और नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप भी तमाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली सभी हलचल को भी आप हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी तमाम ख़बरों को अपने मोबाइल में पा सकते हैं। आप हमारे हेलो अकाउंट के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi समय-समय पर अपने दमदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने अपने रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में लगा चुकी है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस नए फोन को Redmi Note 8T के नाम से लॉन्च कर सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X