Home
News

ड्यूल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ श्याओमी रेड्मी प्रो लॉन्च, जानें कीमत

By Aditi Pathak

श्याओमी ने अपने शानदार रेड्मी प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। श्याओमी का यह नया स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेट अप के साथ आता है। जैसा कि फोन के बारे में पहले खबर आई थी, फोन ब्रश्ड मेटल बॉडी और फ्रंट में होम बटन के साथ आता है।

यह फोन 3 वैरिएंट में पेश हुआ है । यह आपको हेलियो एक्स20 (3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज), हेलियो एक्स25 (3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज) और हेलियो एक्स25 (4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) तीन वैरिएंट में मिलेगा। फोन के अलग वैरिएंट की कीमत भी अलग अलग हैं।

आइए जानते हैं फोन के अन्य बेहद खास फीचर्स-

एचडी डिस्प्ले

एचडी डिस्प्ले

श्याओमी के रेड्मी प्रो में 5.5 इंच की फुल एचडी OLED 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया है। जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है।

हार्डवेयर

हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो यह फोन दो वैरिएंट में आता है। मीडिया टेक हेलियो एक्स20 और हेलियो एक्स25 SoC जिसके साथ माली टी880।

स्टोरेज

स्टोरेज

स्टोरेज की बात करें तो रेड्मी प्रो 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी वैरिएंट में आता है। वहीँ जीबी रैम वैरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है।

ड्यूल कैमरा

ड्यूल कैमरा

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है कि इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है जो कि 13एमपी और 5एमपी का है। फोन में 5 एमपी फ्रंट कैमरा भी है।

ऑपरेटिंग सिस्टम'

ऑपरेटिंग सिस्टम'

श्याओमी रेड्मी प्रो में कंपनी के MIUI 8 के साथ एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है।

बैटरी

बैटरी

फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इस फोन को और खास बनाती है। इस फोन में 4050mAh बैटरी दी गई है।

तीन कलर्स

तीन कलर्स

यह फोन गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा। फ़िलहाल यह प्री-आर्डर के चाइना में उपलब्ध है।

कीमत

कीमत

हेलियो एक्स20 (3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज) की कीमत 1,499 चीनी युआन ( करीब 15,112 रुपये) है, हेलियो एक्स25 (3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज) 1,699 चीनी युआन (करीब 17,128 रुपये) रखी गई है और हेलियो एक्स25 (4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) 1,999 चीनी युआन (करीब 20,152 रुपये) है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi pro with dual camera and 4GB raim launched. It is available in 3 variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X