Home
News

जल्द भारत आ रहा है शाओमी Redmi S2, ये होंगे फीचर्स

By Neha Kashyap

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में जल्द ही अपना एक और बजट स्मार्टफोन पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी रेडमी एस2 स्मार्टफोन जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को चीन और इंडिया में एक साथ पेश करेगी। अब इस फोन के फीचर्स और स्पेक्स सामने आए हैं।

जल्द भारत आ रहा है शाओमी Redmi S2, ये होंगे फीचर्स

XDA डेवलपर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपने रेडमी सीरिज का विस्तार करने जा रही है। इससे पहले कंपनी रेडमी सीरिज में रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 Pro और रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। रेडमी एस2 के फीचर्स भी फीचर्स सामने आए हैं। ये फीचर्स FunkyHuawei.club वेबसाइट ने एक फर्मवेयर वेबसाइट के जरिए पेश किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन को कंपनी फेस अनलॉक फीचर के साथ पेश करेगी।

Redmi S2 फोन में मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी इस फोन को दो वेरिएंट में पेश करेगी, जिसका बेसिक वेरिएंट 16 जीबी होगा।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी सीरिज के इस लेटेस्ट फोन में डुअल रियर कैमरा होगा। इसका प्रायमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, जो सोनी IMX 486 सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा, जो सोनी S5K5E8 लेंस के साथ आएगा। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा, जो S5K5E8 सेंसर के साथ आएगा। फोन का कैमरा इमेज स्टेबलाइज़ेशन और पोर्ट्रेट मोड के साथ आएगा।

मात्र 10 मिनट में 9.99 % साफ हो जाएगा आपका फोन

पावर बैकअप के लिए रेडमी के इस फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल फोन के कनेक्टिविटी फीचर और स्क्रीन साइज की जानकारी सामने नहीं आई है। इंडियन यूजर्स को शाओमी के इस बजट फोन का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi will reportedly launch the Redmi S2 handset in both the countries. the smartphone will sport a HD+ (720x1440 pixels) LCD display with 18:9 aspect ratio.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X