Redmi Y1 और Redmi Y1 lite की सेल आज से भारत में
श्याओमी ने पिछले हफ्ते अपने दो नए स्मार्टफोन Y सीरीज के तहत भारत में लॉन्च किए हैं. यह स्मार्टफोन सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन हैं और बजट सेगमेंट में मार्केट में उतारे गए हैं. इन स्मार्टफोन शामिल हैं रेड्मी Y1 और रेड्मी Y1 लाइट. यह स्मार्टफोन कंपनी अपने उन फैन्स के लिए पेश किए हैं जो कम कीमत में बेहतर कैमरा, लुक और अन्य स्पेसिफिकेशन चाहते हैं.
भारत में नवंबर 2 को को लॉन्च हुए Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite की सेल आज 12 से शुरू हो चुकी है. इस फोन को कंपनी की वेबसाइट Mi.com के साथ ही, अमेज़न से भी खरीदा जा सकता है.

चलिए एक नजर डालते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत पर, साथ ही जानते हैं कि क्या यह फोन रेड्मी नोट 4 से बेहतर है या नहीं.
रेड्मी Y1 के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में कंपनी ने 5.5HD डिस्प्ले दी है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऊपर से 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी दिया है। यह फोन कंपनी ने गोल्ड और सिल्वर वैरिएंट कलर में पेश किया है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
दो वैरिएंट में आता है रेड्मी Y1
रेड्मी Y1 में ऑक्टा कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। यह दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 3जीबी रैम 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी ऑप्शन हैं। इस फोन की एक और शानदार बात है कि यह डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा, जिसकी मदद से इंटरनल मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन पर MIUI 9 अपडेट नवंबर की शुरुआत में जल्द ही मिलेगा।
रेड्मी Y1 lite के स्पेसिफिकेशन
रेड्मी Y1 लाइट इस सीरीज में दूसरा स्मार्टफोन है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए रेड्मी Y1 का लाइट वर्जन है। इस फोन में भी 5.5 inch HD डिस्प्ले है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 3080mAh पॉवर की है।
श्याओमी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया है। यह फोन भी रेड्मी Y1 की तरह डेडिकेटेड मैमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।
कीमत
अब बात करते हैं सबसे अहम फैक्टर की जो कि है इनकी कीमत। कंपनी ने इन स्मार्टफोन को बजट रेंज में पेश किया है। Redmi Y1 की कीमत 8,999 रुपए से शुरू होती है। यह फोन दो वैरिएंट में आता है, 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। Redmi Y1 लाइट की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है।
श्याओमी के यह दोनों स्मार्टफोन अमेज़न और Mi.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने रिलायंस डिजिटल के साथ भी साझेदारी की है, जिसके बाद इन स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 4 या Redmi Y1
रेड्मी नोट 4 से तुलना करें तो स्पेसिफिकेशन के मामले में रेड्मी Y1 काफी पीछे रह जाता है. हालांकि बजट सेगमेंट में आपको 16मेगापिक्सल का शानदार सेल्फी कैमरा Y1 में मिलेगा. यदि आप ओवरऑल परफॉरमेंस देखना चाहते हैं तो रेड्मी नोट 4 बेहतर चॉइस होगी.


Click it and Unblock the Notifications








