Xiaomi Redmi Y2 भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपए से शुरू
Xiaomi ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन शाओमी Redmi Y2 7 जून को लॉन्च कर दिया है। फोन का लॉन्च इवेंट दिल्ली में आयोजित किया गया था। कंपनी ने रेडमी Y2 को भारत में एंट्री लेवल बजट स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है। ये स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च शाओमी रेडमी Y1 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन को गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। शाओमी के फैन्स को काफी समय से इस स्मार्टफोन का इंतजार था, जो आखिरकार इस लॉन्च के साथ पूरा हुआ। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

Xiaomi Redmi Y2 की भारत में कीमत और उपलब्धता
रिपोर्ट में पहले ही सामने आ गया था कि शाओमी Redmi Y2 को बजट प्राइस कैटेगिरी में पेश किया जाएगा। Redmi Y2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Xiaomi Redmi Y2 के स्पेक्स और फीचर्स
शाओमी की इस फोन में 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी Y2 में डुअल रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। ये रियर कैमरा ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के अलावा पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है।
शाओमी रेडमी Y2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू है। ये फोन पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। शाओमी रेडमी Y2 को कंपनी ने रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। दोनों ही फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो सिमकार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी है। सिक्योरिटी फीचर के लिए फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड कंपनी के MIUI 9 ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications