Home
News

लॉन्च से पहले Xiaomi Redmi Y2 अमेज़न पर लिस्ट, 4GB रैम होगी इसमें

By Neha Kashyap

शाओमी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 भारत में 7 जून को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर लिस्ट हो गया है। हालांकि अमेजन की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी के लॉन्च इवेंट के इनवाइट में 'Y' हाइलाइट को देखकर समझा जा सकता है कि ये स्मार्टफोन शाओमी Redmi Y2 हो सकता है। कहा जा रहा है कि ये चीन में लॉन्च Xiaomi Redmi S2 के भारतीय वर्जन को Y2 के नाम से लॉन्च कर रही है, जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन है।

लॉन्च से पहले Xiaomi Redmi Y2 अमेज़न पर लिस्ट, 4GB रैम होगी इसमें

शाओमी ने 10 मई को अपने घरेलू मार्केट में शाओमी रेडमी S2 लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत की बात करें, तो इसमें इस फोन को चीन में 999 चीनी युआन यानी करीब 10,500 रुपए में लॉन्च किया गया है।

शाओमी रेडमी S2 को कंपनी ने रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,500 रुपए है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत अभी सामने नहीं आई है। दोनों ही फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो सिमकार्ड स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।

शाओमी की इस फोन में 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है। इस फोन को गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी S2 में डुअल रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। ये रियर कैमरा ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के अलावा पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है।
शाओमी रेडमी S2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू है। ये फोन पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी है। सिक्योरिटी फीचर के लिए फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड कंपनी के MIUI 9 ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi Y2 listed on amazon india before June 7 launch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X