Home
News

Xiaomi Mi A3 के लिए कंपनी ने दोबारा जारी किया नया एंड्रॉयड 11 अपडेट

Xiaomi Mi A3 यूज़र्स के लिए नई ख़बर सामने आई है। शाओमी कंपनी ने इस फोन के लिए नए एंड्रॉयड 11 अपडेट को जारी कर दिया है। शाओमी कंंपनी ने कुछ दिन पहले भी इस फोन के लिए एंड्रॉयड 11 का ग्लोबल अपडेट जारी किया था लेकिन उस अपडेट में काफी सारे बग्स सामने आए थे, जिसकी वजह से बहुत सारे शाओमी यूज़र्स का Mi A3 फोन खराब हो गया था। इस शिकायत के मिलने के बाद शाओमी ने अपने उस एंड्रॉयड 11 के ग्लोबल अपडेट को रोक दिया था।

Mi A3 यूज़र्स के लिए जारी हुआ नया अपडेट

Mi A3 यूज़र्स के लिए जारी हुआ नया अपडेट

अब शाओमी कंपनी ने एक बार फिर से Mi A3 यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट जारी किया है और कंपनी की तरफ से ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार के अपडेट में कोई बग नहीं है और इससे यूज़र्स के फोन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। आपको बता दें कि इस अपडेट को 12.0.3.0 के नाम से जारी किया गया है।

नए अपडेट में कोई परेशानी नहीं: कंपनी

नए अपडेट में कोई परेशानी नहीं: कंपनी

इस अपडेट को रिलीज किए हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है। कंपनी ने इस अपडेट को भारतीय यूज़र्स के लिए भी रिलीज किया है, यानि कि काफी सारे यूज़र्स ने इस अपडेट को डाउनलोड कर लिया होगा और जिन्होंने नहीं किया, उनके फोन में भी जल्द ही एंड्रॉयड 11 का नया अपडेट आन वाला है। अब नए अपडेट को डाउनलोड करने में डरने की कोई बात नहीं है।

ख़राब हुए फोन को फ्री में ठीक करेगी कंपनी

ख़राब हुए फोन को फ्री में ठीक करेगी कंपनी

आपको बता दें कि पिछली बार जब शाओमी कंपनी ने इस अपडेट को जारी किया था तो Mi A3 यूज़ करने वाले बहुत सारे यूज़र्स का फोन बंद खराब हो गया था। उसके बाद यूज़र्स ने शाओमी से शिकायत की और कब शाओमी कंपनी ने उन सभी यूज़र्स का फोन फ्री में ठीक करने का ऐलान किया, जिनके फोन एंड्रॉयड 11 अपडेट को डाउनलोड करने की वजह से खराब हुए थे।

नए अपडेट का साइज

नए अपडेट का साइज

अब शाओमी ने एक बार फिर से उसी अपडेट को बग्स फिक्स करके जारी किया है। इस अपडेट में दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच दिया गया है और इस अपडेट का साइज 1.40 जीबी है। वहीं इस अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स को एंड्रॉयड 11 के सारे कोर फीचर्स को देखने का मौका मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
New news has come for Xiaomi Mi A3 users. Xiaomi company has released the new Android 11 update for this phone. Xiaomi Company had also released a global update of Android 11 for this phone a few days ago, but a lot of bugs were revealed in that update, due to which the Mi A3 phone of many Xiaomi users was spoiled.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X