Home
News

Xiaomi ने जारी किया टीजर, जल्द दिखेगा नए स्मार्टफोन का फीचर

By Devesh

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi की वेबसाइट पर एक टीजर रिलीज किया गया है। इस नए टीजर को देखकर लगता है कि शायद कंपनी अब एक और नए स्मार्टफोन की तैयारी में है। Xiaomi कंपनी का यह आधिकारिक टीजर 20 सेकेंड का है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में एमआई होम ऑफलाइन स्टोर दिखाया गया है। इसके बाद आपको इस टीजर में दिखाई देगा कि अंधेरे में एक स्मार्टफोन का शेल्फ पर गिरता है। इसके बाद फोन की स्क्रीन पर चीनी भाषा में कुछ लिखा है जिसका मतलब है कि "A gift from the future" यानी भविष्य के लिए एक तोहफा। इस टीजर के बारे में 28 जून को खुलासा करने की बात कही गयी है।

Xiaomi ने जारी किया टीजर,  जल्द दिखेगा नए स्मार्टफोन का फीचर

अब अनुमान लगाया जा रहा है कि एमआई 6 एक्स के Hatsune Miku एडिशन को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात का अनुमान टीजर में खासकर तब लगता है जब टीज़र में हरे रंग की झलक मिलती है और साथ में भविष्य के गिफ्ट की बात सामने आती है। वर्चुअल पॉप स्टार से लगता है कि इस स्मार्टफोन एडिशन के बारे में पहले भी इंटरनेट पर जानकारी लीक हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 21,800 रुपए होने का दावा किया गया था।

शाओमी ने एमआई ए2 के बारे में कुछ नहीं कहा है। इस टीजर में दिखाए गए बड़े बॉक्स को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि यह Mi Max 3 हो सकता है, जो कुछ दिनों पहले तक काफी चर्चाओं में था। पुरानी रिपोर्ट पर नजर डालें तो उनके मुताबिक Xiaomi Mi Max 3 मीयूआई 10, 6.9 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

इसके अलावा शाओमी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड Mi Band 3 को भी चीनी मार्केट में उतारा था। इसकी कीमत 169 चीनी युआनव यानी करीब 1,800 रुपए है। शाओमी के सीईओ ली जून ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह फिटनेस बैंड ग्राहकों को काफी पसंद आया है। ग्राहकों ने इसे काफी पसंद किया है। शाओमी के सीईओ ली जून ने वीबो के ज़रिए बताया कि मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के 17 दिनों के अंदर Mi Band 3 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिके हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A teaser has been released on China's smartphone company Xiaomi's website. This 20-second video shows MI Home Offline Store. After this you will see in this teaser that a smartphone falls in the dark on the shelf. After this the Chinese language on the phone screen says that "A gift from the future.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X