Home
News

Xiaomi Republic Day Sale: स्मार्टफोन, पावर बैंक व एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए शाओमी रिपब्लिक डे सेल का आयोजन किया है। शाओमी की ये सेल 24 जनवरी रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है और 26 जनवरी तक चलेगी। ये सेल कंपनी के अपने प्लेटफॉर्म mi.com आयोजित की जा रही है।

शाओमी रिपब्लिक डे सेल में शाओमी के प्रॉडक्ट, जैसे स्मार्टफोन, इयरफोन, मी बेंड, पावर बैंक, ऑडियो एक्सेसरीज, होम गैजेट्स और अन्य प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर पेश किए जाएंगे। इसके अलावा इस सेल में शाओमी को मोस्ट सेलिंग बजट हैंडसेट रेडमी 5ए को ओपन सेल में बेचा जाएगा।

Xiaomi Republic Day Sale: स्मार्टफोन, पावर बैंक व एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट

बता दें कि शाओमी रिपब्लिक डे सेल में प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट के अलावा कई ऑफर्स और डिस्काउंट कूपन भी दिए जा रहे हैं। डिस्काउंट कूपन पाने के लिए सेल में सुबह 10 बजे वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ये कूपन 50 रुपए से लेकर 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए तक का हो सकता है। इन्हें प्रॉडक्ट खरीदते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा पेमेंट वॉलेट मोबिक्विक के ज़रिए पेमेंट करने पर 30 परसेंट यानी 4,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट से स्मार्टफोन की खरीदारी पर 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन और म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। अगर आप अपने लिए बजट स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस सेल में शाओमी अपने स्मार्टफोन पर फ्लेट डिस्काउंट दे रही है।

Asus ZenFone AR : ये है स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का भविष्य

Xiaomi Republic Day Sale: स्मार्टफोन, पावर बैंक व एक्सेसरीज पर बंपर डिस्काउंट

शाओमी रिपब्लिक डे सेल में Mi A1 स्मार्टफोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1000 रुपए डिस्काउंट के साथ 13,999 रुपए खऱीदा जा सकता है। इस फोन की मार्केट प्राइस 14,999 रुपए है। इसके अलावा शाओमी के फुल स्क्रीन डिसप्ले वाले Mi MIX 2 को 3000 रुपए डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपए में खऱीदा जा सकता है। 5300mAh बैटरी वाले बजट फोन Mi Max 2 को 1000 रुपए के फ्लेट डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

शाओमी अपने पावर बैंक और एक्ससेरीज पर भी डिस्काउंट दे रहा है। इस सेल में 20000 एमएएच बैटरी वाले मी पावर बैंक 2आई को 1,499 रुपए, 10000 एमएएच बैटरी मी पावर बैंक 2आई 799 रुपए, 23 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन 1,299 रुपए, मी इन-एयर हेडफोन बेसिक मैट 499 रुपए, मी कैप्सूल ईयरफोन 799 रुपए, मी इन-इयर हेडफोन प्रो एचडी 1,699 रुपए में खरीजा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi ne apne indian users ke liye Republic Day Sale launch ki hai. iss sale me smartphone aur Xiaomi ke product par discount aur cashback offer pesh kiya ja raha hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X