Home
News

Xiaomi की 100W टर्बो वाली फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मिनटों में होगा फोन चार्ज

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी फरमाइश ही नहीं जरुरत बन गई है। हमें लगभग हर समय अपने स्मार्टफोन की जरुरत होती है। जिसकी मदद से हम अपने काम कर सकें। ऐसे में स्मार्टफोन को एक बेहतर चार्जिंग टेक्नोलॉजी की जरुरत है, जिसकी मदद से बिना रुकावट के स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा सके। इसी परेशानी को हल करने के लिए चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी काफी समय से मेहनत कर रही है।

Xiaomi की 100W टर्बो वाली फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मिनटों में होगा फोन चार्ज

बता दें, कंपनी ने अपने 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट टेक्नोलॉजी के बारे में पिछले महीने घोषणा की थी। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह इसे बड़े पैमाने पर तैयार करेगी। वही, अब शाओमी के प्रेसिडेंट Lin Bin ने कहा है कि कंपनी इस मास प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। 100W Super Charge Turbo fast चार्जिंग टेक्नोलॉजी में दावा किया है कि इसमें 4,000mAh बैटरी महज 17 मिनट में चार्ज हो जाएगी।

ओप्पो को मिलेगी टक्कर

शाओमी के प्रेसिडेंट का कहना है कि शाओमी काफी समय से 100W Super Charge Turbo fast charging टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि इस टेक्नोलॉजी को कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। टेक्नोलॉजी के बारें में बताते हुए कुछ समय पहले ही यूट्यूब पर एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें बताया गया था कि कैसे इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स 4,000 mAh बैटरी वाला फोन 17 मिनट में चार्ज कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी को लेकर Redmi के General Manager Lu Weibing ने कहा था कि तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को सबसे पहले Redmi device में इंटीग्रेट किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि कंपनी के 100W Super Charge Turbo fast चार्जिंग टेक्नोलॉजी की सीधी टक्कर ओप्पो कंपनी की पहले से मौजूद 50W Super VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी से होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone needs a better charging technology, with the help of which the smartphone can be used without interruption. To solve this problem, Chinese smartphone maker Shaoomi has been working hard for a long time. The company had announced last month about its 100W Super Charging Turbo Fast Technology. Read the full story.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X