ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्टफोन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी भारत में बाकीू स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। कंपनी के स्मार्टफोन काफी दमदार होते हैं, जिसके चलते सभी को शाओमी के स्मार्टफोन लॉन्च होने का इंतजार रहता है। खबर आ रही है कि शाओमी जल्द ही भारत में अपना ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें, चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल कम्युनिटी में एक टीजर पोस्टर पोस्ट किया है।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। हालांकि अभी स्मार्टफोन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 700 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है।
Snapdragon 700 हो सकता है शामिल
टीज किए पोस्टर में स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा के साथ सिंगल और ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिखाई दे रहा है। बता दें, कंपनी पहले ही सिंगल और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ अपने स्मार्टफोन्स को बाजार में उतार चुकी है। ऐसे में कंपनी द्वारा भारत पेश किया जाने वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन चर्चा का विषय बन सकता है। कंपनी ने भारत से बाहर अपने दो स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है।
हालांकि लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में Snapdragon 700 सीरीज SoC के साथ नहीं आता है। बता दे, Redmi चीन में अपना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को चीन में 13 मई को लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 855 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा, साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








