Home
News

शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन, टीवी और पॉवर बैंक के दामों में की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले तो कई गैजेट्स कंपनियों ने अपने कई प्रॉडक्ट्स को ऑफर्स के तहत कम दामों में बेचा। जिसकी वजह से ग्राहकों ने भी जमकर खरीदारी की लेकिन अब ग्राहक जमकर खरीदारी नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों ने अब अपने प्रॉडक्ट्स के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।

शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन, टीवी और पॉवर बैंक के दामों में की बढ़ोतरी

पहले रियलमी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई और अब शाओमी ने भी अपने बहुत सारे प्रॉडक्ट्स के दामों में इजाफा कर दिया है। दाम बढ़ाने के पीछे कंपनियों ने कारण बताते हुए कहा है कि जिन प्रॉडक्ट्स के दाम उन्होंने बढ़ाएं हैं, उसमें कंपनी का मार्जिन काफी कम है। कंपनी ने बताया कि फेस्टिव सेल के दौरान इन प्रॉडक्ट्स के दाम कम किए गए थे ताकि प्रॉडक्ट्स की बिक्री ज्यादा हो। शाओमी ने स्मार्टफोन के साथ-साथ टीवी और पॉवर बैंक के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

शाओमी और रियलमी ने बढ़ाएं दाम

शाओमी ने Redmi 6A (16GB), Redmi 6A (32GB), Redmi 6 (32GB), MI TV 4C Pro (32 inch), MI TV 4A Pro (49 inch) के दाम बढ़ाए हैं। इसके अलावा शाओमी ने 10,000 एमएएच के पॉवर बैंक का भी दाम बढ़ा दिया है। इन बढ़ें हुए दामों के बारे में कंपनी ने एक ट्वीट भी किया है, जिसे हमने नीचे दिखाया है।

आपको बता दें कि कंपनियों के रेट बढ़ाने का मूल और बड़ा कारण रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना है। पिछले कुछ महीनों में डॉलर काफी मजबूत हुआ। जिसकी वजह से शाओमी और रियलमी जैसी कंपनियों को विदेशों से फोन और टीवी के कंपोनेंट महंगे दाम में मिले। जिसका असर प्रॉडक्ट पर हुआ। इस वजह से कंपनियों के मार्जिन में गिरावट काफी ज्यादा आ गई और उन्होंने अपने प्रॉडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए।

प्रॉडक्ट्स के बढ़े हुए दामों की लिस्ट

प्रॉडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ी हुई कीमत
रेडमी 6ए (16 जीबी) 5,999 रुपए 6599 रुपए 500 रुपए
रेडमी 6ए (32 जीबी) 6,999 रुपए 7,499 रुपए 500 रुपए
रेडमी 6 (32 जीबी) 7,999 रुपए 8499 रुपए 500 रुपए
रियलमी सी1 6,999 रुपए 7,999 रुपए 1,000 रुपए
रियल मी2 (32 जीबी) 8,999 रुपए 9,499 रुपए 500 रुपए
एमआई टीवी 4सी प्रो (32 इंच) 14,999 रुपए 15,999 रुपए 1,000 रुपए
एमआई टीवी 4ए प्रो (49 इंच) 29,999 रुपए 31,999 रुपए 2,000 रुपए
एमआई पावर बैंक 2आई (10,000 एमएच) 799 रुपए 899 रुपए 100 रुपए
 
Best Mobiles in India

English summary
Prior to Diwali, many gadgets companies sold many of their products at low prices under offers. Because of this, customers have made a lot of purchases, but now customers will not be able to make a lot of purchases. Now, we have started increasing the prices of our products. First Reality company raised the price of its smartphone and now Shomai has raised the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X