Home
News

Xiaomi का Smarter Living इवेंट 12 बजे से शुरू, कई नए प्रोडक्ट्स से उठेगा पर्दा

बेंगलुरु में आज शाओमी कंपनी द्वारा Smarter Living इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई है। इवेंट को लेकर कंपनी ने पहले ही मीडिया को इनवाइट भेज दिया था। इस इवेंट में कंपनी कई सारें धमाके पेश करने वाली है।

Xiaomi का Smarter Living  इवेंट 12 बजे से शुरू, कई नए प्रोडक्ट्स से उठेगा पर्दा

बता दें, मीडिया को इनवाइट भेजने के बाद शाओमी कंपनी ने इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर एक टीजर जारी किया था। जारी किए गए टीजर के मुताबिक इवेंट में कंपनी Mi Band 3, नया Mi TV मॉडल, स्मार्ट कैमरा और Air Purifier को पेश कर सकती है। इन सभी के साथ कंपनी कुछ स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है।

शाओमी का बड़ा इवेंट

कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू कर दिया था। जिससे पता चलता है कि कंपनी इवेंट के दौरान 5 नए प्रोडक्ट्स सबके सामने पेश करेगी। ट्विटर पर शेयर किए गए GIF में एक आइकन में आंख बनी नजर आ रही है जो मी होम स्मार्ट कैमरा के बारें में बताता है। वहीं पॉपकॉर्न आइकन से स्मार्ट टीवी लॉन्च और एयर आइकन से मी एयर प्यूरीफायर के लॉन्च होने के बारें में पता चलता है। बाकी लॉन्च किए जा रहे प्रोड्क्ट्स के बारें में इवेंट के दौरान ही पता चल सकेगा।

क्या होगी Mi Band 3 की कीमत

वैसे तो शाओमी कंपनी ने इस बात से पर्दा नहीं हटाया है कि, कंपनी Mi Band 3 को भारत में कब और कितनी कीमत में लॉन्च करेगी। लेकिन चीन में यह प्रोडक्ट 169 चीनी युआन यानी करीब 1,800 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कंपनी ने Mi Band के एनएफसी वर्जन को भी चीनी बाजार में उतारा है। जिसकी कीमत 199 चीनी युआन यानी करीब 2,100 रुपये है। बताया जा रहा है कि Mi Band 3 में 0.78 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा। जो पहले लॉन्च हुए Mi Band 2 से बढ़ा होगी। बता दें, Mi Band 2 में 0.42 इंच का ओलेड पैनल दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smarter Living Event is being organized by Shyomi Company in Bengaluru today. The event started from 12 noon. The company had already sent the invitation to the media about the event. In this event, the company is going to present a series of busts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X