Home
News

शाओमी का स्मार्टफोन सेल जारी, जल्दी करें!

शाओमी अकसर अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करता रहता है। सेल के दौरान ग्राहक शाओमी के बेहतर स्मार्टफोन्स को शानदार डील्स और ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, शाओमी ने एक बार फिर सेल का आयोजन कर दिया है। इस सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट और शाओमी मिलकर कर रही है। जिसे "Mi Days" नाम दिया गया है। इस सेल की शुरुआत 28 जनवरी से हो गई थी जो 30 जनवरी तक चलेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं।

शाओमी का स्मार्टफोन सेल जारी, जल्दी करें!

शाओमी ने भारत में काफी अच्छी पहचान बना ली है। कंपनी के स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद भी आखिर में शाओमी का अफॉर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 भी सस्ती कीमत में मिल रहा है। स्मार्टफोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था और हाल ही में इसकी कीमत को घटा कर 19,999 रुपये कर दिया गया था। इस सेल के दौरान इस फोन को 18,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

किन स्मार्टफोन्स में मिलेगी डील्स

यह तो सभी जानते हैं कि शाओमी का रेडमी 6 एक बजट स्मार्टफोन है। सेल के दौरान रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

सेल के चलते ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इस स्मार्टफोन को केवल 500 रुपये तक की कीमत में पा सकते हैं। शाओमी नोट 5 प्रो भी सेल में उपलब्ध कराया गया है। सेल के दौरान इसका बेस मॉडल 10,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है और हाई-एंड वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। ग्राहक नोट 5 प्रो को नो-कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं।

वहीं, पुराने फोन के एक्सचेंज पर 12,600 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। कंपनी के रेडमी नोट 6 प्रो को खरीदने पर ग्राहक 1,000 रुपये के डिस्काउंट पा सकते हैं। नोट 6 प्रो का बेस मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके हाई-एंड मॉडल को 14,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।

शाओमी का अफॉर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 भी सस्ती कीमत में मिल रहा है। सेल के दौरान Poco F1 को 18,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये की और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi often organizes cell for its customers. During the sale, customers can buy the smartphones of Shaomi with great deals and offers. Let me tell you, shaomi has organized the cell once again. This cell is being organized by Flipkart and Shawomi. Which is named "Mi Days".
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X