Home
News

पहली फ़्लैश सेल में Redmi Y1 और Y1 Lite की 150,000 यूनिट्स बिकीं

By Agrahi

श्याओमी का स्मार्टफोन रेड्मी Y1 और Y1 lite भारत में पहली बार फ़्लैश सेल के जरिए उपलब्ध हुआ। इस फोन की सेल अमेज़न और मी.कॉम ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हुई। अपनी पहली सेल में ही श्याओमी रेड्मी Y1 और Y1 lite के 150,000 यूनिट्स फोन बिक गए हैं।

श्याओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन की मानें तो कंपनी इन स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 150,000 से भी अधिक यूनिट्स बेचे हैं। यह सभी सेल केवल 3 मिनट के अंदर हुई है।

पहली फ़्लैश सेल में Redmi Y1 और Y1 Lite की 150,000 यूनिट्स बिकीं

इस फोन में कंपनी ने 5.5HD डिस्प्ले दी है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऊपर से 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी दिया है। यह फोन कंपनी ने गोल्ड और सिल्वर वैरिएंट कलर में पेश किया है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

रेड्मी Y1 में ऑक्टा कोर 64 बिट स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। यह दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 3जीबी रैम 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी ऑप्शन हैं। इस फोन की एक और शानदार बात है कि यह डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा, जिसकी मदद से इंटरनल मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन पर MIUI 9 अपडेट नवंबर की शुरुआत में जल्द ही मिलेगा।

रेड्मी Y1 लाइट इस सीरीज में दूसरा स्मार्टफोन है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए रेड्मी Y1 का लाइट वर्जन है। इस फोन में भी 5.5 inch HD डिस्प्ले है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 3080mAh पॉवर की है।

श्याओमी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया है। यह फोन भी रेड्मी Y1 की तरह डेडिकेटेड मैमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi held the first flash sale of Redmi Y1 and Y1 Lite in India today. The company says more than 150,000 units were sold of both the smartphones in just 3 minuts.. XIoami India’s managing director manu jain has given this information.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X