Xiaomi ने शुरू की Diwali with Mi सेल, कई बेस्ट डील्स एंड डिस्काउंट से लैस
फेस्टिव सीज़न है और ऐसे में हर कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए नए नए ऑफर पेश कर रही है। इसी तरह शाओमी ने भी Diwali With Mi सेल की घोषणा कर दी है। 16 अक्टूबर यानि कल से ही Mi.com पर शाओमी की दिवाली सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के साथ साथ इलेक्ट्रोनिक्स और एक्सेसरीज़ पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

शाओमी ने सेल के लिए एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ डील की है। जो कस्टमर्स इन दोनों बैंक्स के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें कि ये 16 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर की मिड नाइट यानि 12 बजे तक रहेगी।
इन फोन्स पर है डील
Mi 10
कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन Mi 10 को 5,000 रुपए की छूट के साथ बेच रही है। इसके 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल 44,999 रुपये और 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है।
Redmi Note 9 Pro
रेडमी नोट 9 प्रो पर 1,500 और 1,000 रुपए का डिस्काउंट एवेलेबल है। जिसके बाद फोन के 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 14,499 रुपये, 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल 15,999 रुपये हो जाएगी।
Redmi Note 9 Pro Max
इस फोन पर 1,000 रुपए की छूट दी जा रही है। जिसके बाद इसके 6 जीबी + 64 जीबी वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी।
Redmi Note 9
Redmi Note 9 Pro Max की तरह 1,000 रुपए की छूट के बाद 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 4 जीबी + 128 जीबी विकल्प की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी विकल्प की कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी।
Redmi 9 Prime
इस फोन पर आपको 1,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके 4 जीबी + 128 जीबी विकल्प की कीमत को 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह Redmi Note 8 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरियंट को 11,499 (1,000 रुपये की छूट) और Redmi 8A Dual को 7,299 रुपये में बेचा जाएगा।
अन्य डील्स
Mi Smart Band 4
स्मार्टफोन्स के अलावा Mi Smart Band 4 को 400 रुपए कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद बैंड की कीमत 1,899 रुपये हो गई है।
Mi Smart Water Purifier (RO + UV)
इस पर 2,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत 10,999 रुपये हो गई है।
Mi TV Stick और Mi Box 4K
Mi TV Stick को 500 रुपए और Mi Box 4K को 200 रुपए कम कीमत के साथ बेचा जाएगा।
Mi TV 4X 50-इंच और Mi TV 4A Pro 43-इंच
सेल के दौरान Mi TV 4X 50-इंच की कीमत 30,999 रुपये (1,000 रुपये की छूट) और Mi TV 4A Pro 43-इंच की कीमत 21,999 रुपये (500 रुपये छूट) हो गई है।
वहीं, अगर आप Mi Pay का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5,000 रुपए तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने Mi.com 1 रुपये की फ्लैश सेल का भी आयोजन किया है। जिसके मुताबिक शाओमी हर दिन एक नया प्रोडक्ट लिस्ट करेगी जिसके ग्राहर सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकेंगे। ये फ्लैश सेल हररोज़ शाम 4 बजे लगेगी।


Click it and Unblock the Notifications








