Xiaomi Super Saver Sale 2024 में स्मार्टफोन, टैबलेट सहित इन प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट
Xiaomi Super Saver Sale 2024: शाओमी सुपर सेवर सेल 2024 की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत कंपनी स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्टवॉच के साथ अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। Xiaomi की यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की गई है।
इस दौरान ग्राहकों को शाओमी के प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक का बैंक ऑफर के साथ नो-कॉस्ट EMI समेत कई अन्य डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं।

Xiaomi Super Saver Sale के ऑफर- शाओमी सेल के तहत खरीदारों को क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह कुछ सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स ही उपलब्ध कराया गया है।
इन बैंक कार्ड धारकों को मिलेगी खास छूट-
इसके साथ ही OneCard, HDFC, Citi , HSBC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अन्य 4,250 रुपये तक का ऑफर का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही, कंपनी इस सेल में 1000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट कूपन भी ऑफर कर रही है। साथ ही साथ No Cost EMI और इंस्टेंट डिस्काउंट जैसे ऑफर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इन डिवाइसेस पर बंपर छूट- शाओमी के इस सेल में Xiaomi 14 Ultra के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल जिसे 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके साथ ही Xiaomi 14 के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट जिसे 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस सेल में इसे भी 10,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

वहीं Redmi 12 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को 1,000 रुपये तक के डिस्काउंट, Xiaomi Pad 6 के 6GB/ 128GB को 3,000 रुपये डिस्काउंट और Redmi Watch 3 Active को 300 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा शाओमी और रेडमी के हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स को भी बेहतरीन ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप भी शाओमी और रेडमी का नया फोन, स्मार्टवॉट या फिर टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







