Home
News

Xiaomi आज करेगी Mi Mix 4 और Mi Pad 5 सीरीज को लॉन्च, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग

लोकप्रिय चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi आज यानि 10 अगस्त को चीन में Mi Mix 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है और साथ ही Mi Pad 5 सीरीज एंड्रॉइड-आधारित टैबलेट सहित कई अन्य नए प्रॉडक्ट को भी लॉन्च करेगी। इसका लाइव लॉन्चिंग इवेंट ऑनलाइन देखा जा सकता है। तो चलिए डालते है नए मोबाइल और Pad पर नजर और जानते है कि लाइव लॉन्च इवेंट को कैसे देख सकते हैं।

Xiaomi आज करेगी Mi Mix 4 और Mi Pad 5 सीरीज को लॉन्च, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi का Mi Mix 4 और Mi Pad 5 सीरीज का लाइव लॉन्च इवेंट कैसे देखें

Xiaomi के लॉन्च इवेंट को उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है जिसकी लिंक यह है। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 10 अगस्त को 7:00pm IST से शुरू होगी। साथ ही लाइव इवेंट उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी देख सकेंगे।

शाओमी Mi Mix 4 में क्या मिल सकते है फीचर्स

रिपोर्ट्स की मानें, तो Xiaomi Mi Mix 4 जो FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 या नए स्नैपड्रैगन 888 प्लस चिपसेट द्वारा संचालित हो होगा। साथ ही एमआई मिक्स 4 में 12GB तक RAM और 512GB तक का स्टोरेज होने की उम्मीद है। वहीं यह डिवाइस 120W वायर्ड और 70W या 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा जिसकी बैटरी 5,000mAh की होगी।

कैमरे की बात करें, तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा जैसा कि ख़बरों में बताया गया है। मुख्य कैमरा सेटअप में दो और 48MP सेंसर के साथ 108MP का मुख्य सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक टेलीफोटो जूम सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। जबकि स्क्रीन के नीचे 32MP सेंसर के साथ, फ्रंट कैमरा होगा।

शाओमी Mi Pad 5 सीरीज में क्या होगा ख़ास

जबकि Xiaomi के Mi Pad 5 की बात करें, तो मोबाइल के साथ इस टैबलेट को भी लॉन्च करने जा रही है। इसमें Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite और Mi Pad 5 Pro के होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। नए एंड्रॉइड-आधारित टैबलेट के साथ एक बेज़ल-लेस स्क्रीन और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आने की आशंका है।

हालांकि अभी तक Mi Mix 4 और Mi Pad 5 सीरीज के टेबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आयी और आज भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे इसको लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि इन डिवाइसों में क्या मिलने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Popular Chinese smartphone company Xiaomi is going to launch the Mi Mix 4 flagship smartphone in China today i.e. on August 10 and will also launch many other new products including the Mi Pad 5 series Android-based tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X