Home
News

भारत में आज Xiaomi लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, देखें लाइव

By Agrahi

श्याओमी इंडिया आज भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज पेश करने वाली है। इसके साथ ही कंपनी MIUI 9 के ग्लोबल स्टेबल अपडेट की भी घोषणा करेगी। कंपनी अपने नए लॉन्च होने वाले का नाम नहीं बताया है, हालांकि इन स्मार्टफोन के बारे में एक हिंट जरुर मिला है। यह फोन सेल्फी फोकस्ड होंगे।

Xiaomi की यह ब्रांड न्यू सीरीज है। यह भी हो सकता है की कंपनी भारतीय मार्केट के लिए कोई स्मार्टफोन रिब्रांड करे। आज यह इवेंट दिल्ली में करीब 12 बजे से होगा। इस इवेंट को आप नीचे लाइव देख सकते हैं, इसी के साथ यह इवेंट Mi.com पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत में आज Xiaomi लॉन्च करेगी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, देखें लाइव

श्याओमी की इस नई लॉन्च से Xiaomi Mi Note 3 के लॉन्च होने की भी उम्मीद हैं। भारत में यह एक नई सीरीज ही होगी, क्योंकि अब तक कोई भी मी नोट भारत में पेश नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे नकार दिया है। कंपनी अपने ट्वीटर के जरिए नए रेड्मी सीरीज के लॉन्च होने के बारे में हिंट किया है।

स्मार्टफोन के साथ ही MIUI 9 भी भारत में पेश हो रहा है। श्याओमी के कस्टम एंड्रायड रोम के लेटेस्ट वर्जन को कंपनी सबसे पहले जुलाई में पेश किया था। श्याओमी ने अब MIUI 9 का ग्लोबल स्टेबल अपडेट पेश करने की बात कही है।

बता दें की पिछले कुछ समय से श्याओमी की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में और भी बढ़ गई है। भारतीय मार्केट में कंपनी के बजट रेंज से लेकर मिड रेंज स्मार्टफोन तक को शानदार रेस्पोंस मिल रहा है। कंपनी के अनुसार अक्टूबर में श्याओमी के 10 मिलियन यूनिट स्मार्टफोन बिके हैं, जो कि एक शानदार आंकड़ा है। देखना होगा की कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन क्या कमाल करते हैं।

Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi is all set to launch its new smartphone series in India today, watch live. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X