शाओमी लॉन्च करेगा 3D स्मार्टफोन, अनोखा होगा कैमरा सेटअप
शाओमी कंपनी का एक नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की एक झलक देखने को मिली है और इस फोन के बारे में कही जाने वाली सबसे खास बात है कि यह एक 3D फोन होगा। जी हां शाओमी कंपनी 3डी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

इस फोन का डिजाइन देखने को मिला है, उस डिजाइन के मुताबिक कंपनी अपने इस 3डी फोन में चार कैमरों का सेटअप देने जा रही है। शाओमी कंपनी के इस फोन के पिछले हिस्से में चार बैक कैमरों का सेटअप दिया जाने वाला है।
इस फोन का 3डी डिजाइन
LetsGoDigital ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि शाओमी कंपनी ने पिछले महीने ही The Hague International Design Bulletin के साथ मिलकर एक 3D स्मार्टफोन का डिजाइन तैयार करवाया था। अब इसमें गौर करने वाली बात है कि शाओमी कंपनी के इस 3डी फोन का तैयार किया गया डिजाइन यानि पेटेंट महीनेभर के अंदर ही अप्रूव कर दिया गया है।
इस रिपोर्ट में ही शाओमी कंपनी के इस फोन की झलक देखने को मिली है। इस झलक में ही देखा जा रहा है कि इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में चार कैमरों का सेटअप दिया है। हालांकि इस फोन के अगले डिजाइन को देखने के बाद पता चल रहा है कि इस फोन का कैमरा सेटअप एक अनोखा सेटअप होने वाला है। इस फोन के चारों कैमरा सेंसर इसके चारों कॉर्नर पर स्थित है।
इस फोन का फ्रंट कैमरा
इसके अलावा फ्रंट पैनल की बात करें तो शाओमी कंपनी के इस 3डी फोन के अगले हिस्से में किसी भी तरह का कोई नॉच दिखाई नहीं दे रहा है। इस फोन के फ्रंट हिस्से में कैमरे के लिए ना ही डॉट नॉच दिया गया है और ना ही किसी तरह का होल पंच डिस्प्ले दिया है। इसका मतलब है कि इस फोन में कंपनी अंडर डिस्प्ले कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इस फोन के दायीं तरफ पॉवर और वॉल्यूम के बटन दिखाई दे रहे है।


Click it and Unblock the Notifications