Redmi 9 Power का एक नया 6GB RAM वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Redmi 9 Power के नए 6GB वेरिएंट की पुष्टि जल्द ही अमेज़न द्वारा होने वाली है। इस फोन को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, यह फोन दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है - 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। अब इस फोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च होने वाला है, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अमेज़न की वेबसाइट पर भी एक बैनर लगा दिया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि जल्द ही इस फोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9 Power का नया वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च
Redmi 9 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC दी गई है। यह एक बड़ी 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है। 91Mobiles की रिपोर्ट में टिपस्टर इशान अग्रवाल का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि इस मॉडल की कीमत भारत में 12,999 रुपए हो सकती है। भारत में यह नया वेरिएंट कब उपलब्ध होगा, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।
इस फोन का कलर और कीमत
फिलहाल Redmi 9 पावर के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 10,999 रुपए है और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi 9 Power Amazon.in और Mi.com के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को Blazing Blue, Electric Green, Fiery Red, and Mighty Black चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Redmi 9 Power का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। यह एक डॉट नॉट डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 662 SoC चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है। यह एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 पर रन करता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के पिछले हिस्से में कॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर के साथ आता है, वहीं चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








