Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी अपना ट्रैवल बैकपैक, जानें क्या होगा खास
xiaomi स्मार्टफोन के साथ साथ बाकी कई सारे डिवाइस के लिए जानी जाती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में भी अपनी काफी अच्छी पकड़ बना ली है। शाओमी भारतीय बाजार में भी अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा बाकी डिवाइस उतारती रहती है।

वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपना नया बैकपैक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। ट्विट से पता चलता है कि कंपनी के नए बैकपैक को 29 मई को किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बैकपैक का नाम अभी शाओमी ने बताया नहीं है।
बैकपैक स्पेसिफिकेशन
कंपनी के द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में बैकपैक की एक आउटलाइन दी गई है। पता लगाने पर हमें पता चला है कि यह बैकपैक भारत में लॉन्च होने वाला है और यह 26L ट्रैवल बिजनेस बैकपैक है। वहीं, शाओमी ने अपने कैप्शन में "Get set to carry your world on your shoulders" लिखा है।
इससे पता चलता है कि इस बैकपैक को ट्रैवल करने के लिए डिजाइन किया है। बताया जा रहा है कि यह बैकपैक 30 किलोग्राम तक का भार संभाल सकता है। इसी के साथ शाओमी ने अपने ट्वीट में NEVER LEAVE A THING BEHIND लिखा हुआ है।
बैकपैक के डिजाइन की बात करें तो इसकी डायमेंशन 32.50×18.00×44.50 cm दी गई है। साथ ही यह बैकपैक 15.6-इंच तक का लैपटॉप आराम से संभाल सकता है। डिजाइन की बात करें तो Xiaomi Travel Business Backpack पॉलिस्टर लाइनिन से बना है। इसी के साथ बैकपैक 650D oxford कोटिंग Water Resistant फीचर के साथ आता है।
बता दें, कंपनी ने अपना Xiaomi 26L Travel Business Backpack पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया है जो ब्लैक कलर में आता है। कीमत की बात करें तो यह 3,500 रुपये कीमत में उपलब्ध है। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी बैकपैक को भारत में किस कीमत के साथ लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








