Home
News

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मीडिया इनवाइट भेजना शुरू

शाओमी अपने स्मार्टफोन के साथ अपने यूजर्स को निराश होने का मौका नहीं देती है। यह तो सभी जानते हैं कि शाओमी ने इस साल जनवरी की शुरुआत में अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi Go को फिलिपींस और यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया था। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को खासतौर पर कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है।

Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मीडिया इनवाइट भेजना शुरू

कंपनी अब भारत में 19 मार्च को होने वाली इवेंट की तैयारी कर रही है। खबर आ रही है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान रेडमी गो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इवेंट की तैयारी करते हुए कंपनी ने मीडिया इवेंट को भेजना शुरू कर दिया है। इस इनवाइट में GO को हाइलाइट किया गया है। हालांकि इससे ज्यादा कंपनी ने किसी भी तरह की जानकारी को पेश नहीं किया है।

स्मार्टफोन की कीमत

शाओमी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट को ध्यान से देखे तो कंपनी ने इनवाइट में "#AapkiNayiDuniya" का हैशटैग भी दिया है। कंपनी ने बताया कि इस फोन में हिंदी गूगल असिस्टेंट को पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में रीजनल लैंग्वेज को सपोर्ट करने का भी ऑपशन दिया जाएगा। बता दें, कंपनी इस स्मार्टफोन को 5,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकते हैं।

स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को 5इंच की HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5मेगापिक्सल का फ्रंट दिया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, dual SIM card slots, Bluetooth v4.1, FM radio, microUSB port, GPS, Wi-Fi, और 3.5mm audio socket जैसे फीचर्स को पेश किया जाएगा। बता दें, कंपनी स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी को पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
On March 19, Shawmi Company is going to organize one of its events in India. It is believed that this company is going to launch its cheapest smartphone in this event. The company has also started sending the media invitation for this event. Let us give you complete information about this story.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X