Xiaomi खोलेगा 5,000 Mi Stores, मिलेगी 15,000 नौकरियां
शाओमी कंपनी भारत में काफी नाम कमा रही है। कंपनी भारतीय बाजार में काफी छाई हुई है। कंपनी के डिवाइस लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। बता दें, कंपनी ने बयान दिया है कि कंपनी 2019 के आखिरी तक ग्रामीण भारत भर में 5,000 एमआई स्टोर को खोलेगी।

इस कदम से लोगों को 15,000 से अधिक नौकरियां उपलब्ध कराई जाएगी। शाओमी ने 2014 में भारतीय बाजार में कदम रखा। सबसे पहले शाओमी के स्मार्टफोन को ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता था। हालांकि 2017 में ऑफलाइन खुदरा में प्रवेश कर लिया है। यानी अब शाओमी के स्मार्टफोन को ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
शाओमी Mi Homes ऑपरेट करता है
शीओमी के वाइस प्रेसिडेंट और भारत के मेनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने पीटीआई के रिपोटर्स से बात करते हुए कहा कि हमें एक साल से अधिक हो गया है जब हमने ऑफ़लाइन खुदरा बिक्री के माध्यम से अपने उत्पादों की पेशकश शुरू कर दी है। साथ ही ऑफलाइन खुदरा में काफी विकास हुआ है। लगभग 4-5 महीने पहले, हमने ऑफ़लाइन 2.0 पायलटिंग शुरू किया था। जिसमें हम IV, V और उससे आगे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 'Mi Store' मॉडल के तहत, कंपनी ने पहले से ही 500 स्टोर स्थापित किए हैं। 2019 के आखिरी तक यह संख्या 5,000 तक पहुंच जाएगी। बता दें, "14 राज्यों में स्थित, इन 500 एमआई स्टोर का उद्घाटन 29 अक्टूबर को एक ही समय में हुआ था। जिसने हमें एक ही समय में दुनिया में खुदरा स्टोर की उच्चतम संख्या खोलने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की उपलब्धि हासिल करने में मदद की थी।
Mi Homes
Mi Homes- जो स्मार्टफोन, टेलीविज़न और पारिस्थितिकी तंत्र उत्पादों में शाओमी की पूरी प्रोडक्ट सीरीज दिखाता है - बड़े शहरों में बड़ी जगहों पर फैला हुआ है, एमआई स्टोर्स का औसत आकार 300 वर्ग फीट है और यह ग्रामीण भारत में स्थित होगा। बता दें, ये स्टोर देश के कुछ सबसे दूरस्थ कोनों में पाए जा सकते हैं।
जिससे 15,000 से ज्यादा नौकरियों का अवसर प्राप्त होगा। जो देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाएगा। जैन ने बताया कि ऑफलाइन खुदरा अभी भी हमारे देश में का बहुत बड़ा सेगमेंट है। जिसमें लगभग 40% ऑफ़लाइन बाजार ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रित है। अपने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से, कंपनी ऑफ़लाइन खुदरा बिक्री को अगले साल तक अपने स्मार्टफोन की बिक्री के आधे हिस्से के लिए जिम्मेदार मानेगी।


Click it and Unblock the Notifications