Xiaomi World Cup TV Dhamaka Sale: अब हर कोई स्मार्ट टीवी पर लेगा मैचों का मजा
आजकल क्रिकेट वर्ल्ड कप का सीजन चल रहा है। इस सीजन में क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ जो क्रिकेट फैन ना हो वो भी क्रिकेट मैच देखता है। इस वजह से इस क्रिकेट वर्ल्ड कप का बुखार भारत समेत पूरी दुनिया में छाया हुआ है। भारत में इस बुखार का कुछ ज्यादा ही असर देखने को मिल रहा है क्योंकि भारत में क्रिकेट को काफी सारे लोग पसंद करते हैं।

इस क्रिकेट के महाकुंभ में कई कंपनियां भी अपना फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। देश-दुनिया की बहुत सारी कंपनियां कई तरह के ऑफर्स अपने यूज़र्स के लिए पेश कर रही है। ये सभी ऑफर्स खासतौर पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पेश किए जा रहे हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्पीकर, शॉपिंग वेबसाइट, फूडिंग साइट, ट्रैवल साइट, पेमेंट ऐप समेत कई तरह के ऐप में क्रिकेट वर्ल्ड कप का कुछ ना कुछ खास ऑफर चल रहा है।
इस लिस्ट में अब शाओमी कंपनी का नाम भी शामिल हो गया है। वर्ल्ड कप के इस खास मौके पर शाओमी कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी पर कुछ खास डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए हैं। शाओमी कंपनी के इन ऑफर्स का फायदा उठाकर क्रिकेट फैन्स कम कीमत में नया स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं और उसमें मैचों का मजा ले सकते हैं।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने World Cup TV Dhamaka सेल का आयोजन ICC Cricket World Cup के दौरान किया है, जिसमें कंपनी अपने Xiaomi Mi LED Smart TVs को डिस्काउंट के साथ पेश करा रही है। बता दें, Mi.com पर लैंडिंग पेज के मुताबिक कंपनी अपने Mi LED Smart TV 4A, 4A Pro और 4C Pro पर डिस्काउंट दे रही है। वहीं, कंपनी के Mi LED TV 4X Pro और 4 Pro पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, ग्राहक टीवी को खरीदते हुए "Mi Extended Warranty" के साथ पा सकते हैं।
Xiaomi World Cup TV Dhamaka Sale
शाओमी की यह सेल World Cup TV Dhamaka के नाम से उपलब्ध है। कंपनी अपनी सेल के दौरान Xiaomi Mi LED Smart TV के 8 मॉडल को भी भारी डिस्काउंट के साथ पेश करा रही है। बता दें, ग्राहक Mi LED Smart TV 4A के 32-inch वाले स्मार्ट टीवी को केवल 12,499 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, Mi LED TV 4A Pro के 43इंच वाले पैनल को 22,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
कंपनी के Mi LED TV 4X Pro के 55-inch वाले मॉडल को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 55 इंच वाले Mi LED TV 4 Pro को 47,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। शाओमी के Mi LED TV 4A Pro स्मार्ट टीवी की बात करें तो इसके 49इंच वाले मॉडल को 29,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Mi LED Smart TV 4A के 43-inch वाले मॉडल को कंपनी सेल के दौरान 22,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध करा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








