जुलाई में लॉन्च होंगे Xioami, Realme, Samsung, Asus और Jio के स्मार्टफोन
हम आज अपने इस आर्टिकल में आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस महीने यानि जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं। हर महीने बहुत सारी स्मार्टफोन कंपनियां अपनी बहुत सारे स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च कर करती है। इस वजह से अगर अब आपको जानना है कि इस महीने कितने और कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं तो इसके लिए आपको एक पूरी लिस्ट बनानी पड़ेगी।

Xiaomi Cc9- 2 जुलाई
इस स्मार्टफोन की काफी चर्चाएं चल रही है। इस स्मार्टफोन को आज यानि 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि इस फोन ग्लोबली भी लॉन्च किया जा सकता है। बहराल, आज शाम तक यह पता चल ही जाएगा कि फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है सिर्फ चीन में। इसके साथ-साथ लॉन्च होते ही इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स भी पता लग जाएंगे।
Vivo Z1 Pro - 3 जुलाई
इस फोन को कल यानि 3 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में भी काफी बातें हो रही है। इस फोन में इंडिया का पहला स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर होगा। इसके साथ इसमें पंच होल डिस्प्ले होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप भी होगा। इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी भी होगी। अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन को कितनी कीमत में पेश करती है।
Samsung Galaxy A80
इस फोन को भी सैमसंग कंपनी जुलाई के महीने में लॉन्च कर सकती है। ये फोन एक स्लाइडर डिजाइन के साथ आएगा और इसमें एक 48 मेगापिक्सल का रिवर्सबल कैमरा भी होगा। इसमें एल्ट्रा वाइड एंगल और टाइम ऑफ फ्लाई के लिए भी एक-एक कैमरा मौजूद है। इसमें स्नैपड्रैगन 730 G प्रोसेसर भी शामिल होगा। इसके साथ-साथ यह एक पूरा बेजल लैस फोन होगा।
Realme X
इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब इंडियन यूज़र्स भी इस फोन का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फोन को जुलाई के महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ में आ सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, पॉप-अप कैमरा के साथ-साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलेगा।
Redmi K20 और Redmi K20 Pro
इस फोन को 15-16 जुलाई के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में कम कीमत में एक बढ़िया हार्डवेयर और प्रोसेसर मिलने वाला है। एक फोन स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और दूसरा फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। इसके साथ-साथ इसमें इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, पॉप-अप कैमरा, बढ़िया बैक कैमरा सेटप भी होगा। इस फोन में भी काफी शानदार फीचर्स होने की उम्मीद है।
इस फोन के साथ कंपनी एक और Redmi 7A भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन को भी इस महीने में ही लॉन्च करने की उम्मीद है। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा। इस फोन के जरिए कम कीमत में बढ़िया फीचर्स हो सकते हैं। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6A का ही एक अगला वर्जन हो सकता है।
Asus ROG 2
अगर आप गेमिंग स्मार्टफोन के शौकिन हैं तो आपको इस स्मार्टफोन का काफी बेसब्री से इंतजार रहेगा। ये Asus ROG सीरीज का अगला स्मार्टफोन होगा। हालांकि इस स्मार्टफोन को फिलहाल इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन या ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन निश्चित तौर पर गेमर्स के लिए कुछ खास गेमिंग फीचर्स अपने साथ लाने वाला है।
Huawei Nova 5 Series
इस फोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को जुलाई में इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Jio Phone 3
इस फोन का तो इंडिया में काफी इंतजार हो रहा है। हालांकि इसकी कोई पक्की ख़बर नहीं है लेकिन फोन मार्केट में ऐसी ख़बरें चल रही है कि रिलायंस जियो कंपनी अपने इस नए फोन Jio Phone 3 को इस महीने जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इसके बाद इस स्मार्टफोन को अगस्त महीने से बिक्री के लिए भी पेश कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि अब ये Jio phone 3 फीचर फोन नहीं बल्कि स्मार्टफोन के फॉर्म में आने वाला है। इसमें आपको एक टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड सपोर्ट भी होगा इसलिए आप इसमें ऐप्स भी डाउनलोड कर पाएंगे। इस फोन की कीमत भी शायद 5000 रुपए के आसपास या उससे कम भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications