Home
News

श्याओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रायड नॉगट अपडेट

By Agrahi

श्याओमी ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें एंड्रायड नॉगट अपडेट मिलने वाला है। इस लिस्ट में 10 से ज्यादा श्याओमी स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें कि इस लिस्ट में शामिल कुछ स्मार्टफोन पर एंड्रायड 7.0 नॉगट अपडेट दिया जाएगा जबकि अन्य पर एंड्रायड 7.1 नॉगट अपडेट दिया जाएगा।

श्याओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा नॉगट अपडेट

श्याओमी के ऑपरेटिंग सिस्टम में अपडेट देने से श्याओमी यूज़र्स को एंड्रायड नॉगट के सभी नए फीचर्स मिलेंगे। गूगल एंड्रायड नॉगट के इस्तेमाल में भी इजाफा हुआ है। जहां फरवरी में यह 1% था वहां अब मई में यह बढ़कर 7.1% हो गया है। गूगल गूगल प्ले डिस्ट्रीब्यूशन डाटा के अनुसार 2 मई 2017 तक करीब 6.6 प्रतिशत डिवाइस पर एंड्रायड 7.0 वर्जन था, जबकि 0.5 प्रतिशत डिवाइस पर एंड्रायड 7.1 वर्जन था।

अब देखते हैं कि श्याओमी के कौन से स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल हैं।

एंड्रायड 7.0 नॉगट अपडेट
जिन स्मार्टफोन पर एंड्रायड 7.0 नॉगट अपडेट मिलेगा उनमें Mi Max, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Note 2, Redmi Note 4X, Mi MIX, और Redmi 4X स्मार्टफोन शामिल हैं।

एंड्रायड 7.1 नॉगट
एंड्रायड 7.1 नॉगट अपडेट पाने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में Mi 6, Mi Max 2, Mi 5c, और Redmi 4X शामिल है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में रेड्मी नोट 4, रेड्मी 4 और रेड्मी 4ए कोई स्मार्टफोन शामिल नहीं है। हालाँकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि इन स्मार्टफोन नॉगट अपडेट मिलेगा या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xioami smartphones list which be will get Nougat update. Read more detail and know which are the phones included in the list.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X