जोलो Q600 एस रिव्यू : 7,499 रुपए में किटकैट एंड्रायड स्मार्टफोन
कम कीमत में किटकैट ओएस के साथ नया जोलो क्यू 600 एस स्मार्टफोन बाजार में महंगे किटकैट ओएस वाले स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने में लगा है। जोलो ने पिछले साल एक क्यू सीरीज के अंदर 600 हैंडसेट उतारा जिसका अपग्रेड वर्जन क्यू 600 एस है। इसी रेंज के स्मार्टफोन्स में इस समय मोटो ई, माइक्रोमैक्स यूनाई 2 और लावा आईरिस एक्स 1 बाजार में मिल रह हैं।
लेकिन क्या जोलो क्यू 600 एस इन स्मार्टफोन्स से टक्कर ले पाएगा। आइए नजर डालते हैं जोलो Q600 एस में दिए गए सभी फीचरों पर और देखते हैं इस फोन में ऐसा क्या खास है जो जिसकी वजह से ये इस रेंज के स्मार्टफोन से टक्कर ले पाएगा। फोन खरीदने के लिए क्लिक करें
जोलो Q600 एस में दिए गए फीचर
- 1.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर
- 4.5 इंच की आईपीएस स्क्रीन
- एंड्रायड 4.4 ओएस
- 5 मेगापिक्सल ऑटो फोकस कैमरा
- रियर वीजिए कैमरा
- 7.9 एमएम साइज
- 4 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 64 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
1
जोलो क्यू 600 एस में क्वॉड कोर प्रोसेसर 1 जीबी रैम के साथ दिया गया है जो बिना फोन को हैंग करें स्मूद परफार्मेंस देता है इसके अलावा इसमें वीडियोकोर जीपीयू लगा हुआ है जिसे यूजर गेम भी स्मूदली खेल सकता है।
2
नए क्यू 600 एस में एंड्रायड का 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है जो पूराने वर्जन के ओएस वाले स्मार्टफोन से बेहतर यूआई और परफार्मेंस देता है।
3
फोन का साइज काफी स्लिम है इसकी मोटाई 7.9 एमएम है, साथ ही फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
4
क्यू 600 एस में 4.5 इंच की फुल लेमिनेशन टेक्नालॉजी स्क्रीन दी गई है जो धूप में भी साफ व्यू देती है इसके अलावा इसमें वन ग्लास टेक्नालॉजी की मदद से सभी एंगल में साफ व्यू देख सकते हैं।
5
क्यू 600 एस में जीपीएस, ग्लोनॉस नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जो आपके शहरी रास्तों की सटीक जानकारी देता है।
<center><iframe width="100%" height="390" src="//www.youtube.com/embed/zGIekC5MuMU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications