सस्ते किटकैट फोन की आई बहार, जोलो ने उतारा 7,499 रुपए का Q600s
मोटो-ई के आने के बाद घरेलू और कई दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों की नजर लो इंड किटकैट स्मार्टफोन पर टिक गई है जिसकी देखा देखी माइक्रोमैक्स, लावा ने अपने किटकैट स्मार्टफोन बाजार में उतार दिए हैं। सैमसंग भी जल्द किटकैट ओएस स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है। लावा और माइक्रोमैक्स के बाद जोलो ने भी 5,499 रुपए में किट कैट ओएस स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है।
जोलो A500s और जोलो Q600s ऑनलाइन साइट में 5,499 रुपए और 7,499 रुपए में उपलब्ध हैं। साइट में दिए गए फीचरों पर नजर डालें तो जोलो Q600s में ड्युल सिम जीएसएम सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रायड के 4.4.2 किटकैट ओएस पर रन रन करता है। फोन में 4.5 इंच की क्यूएचडी कैपेसिटिव गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन दी गई है।
Processor
फोन में 1.2 गीगाहर्ट का ब्रांडकॉम क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम दी गई है।
OS
Q600s में एंड्रायउ 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है।
Battery
Q600s की मोटाई 7.9 एमएम है साथ ही 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Screen
Q600s में 4.5 इंच की फुल लेमिनेशन आईपीएस स्क्रीन लगी हुई है जिसमें किसी भी एंगल से साफ तस्वीर देखी जा सकती है।
फोन में लगा प्रोसेसर क्वॉड कोर प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्ट की स्पीड से रन करता है। वहीं दूसरी ओंर फोटो कैपचरिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा हुआ है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
115 ग्राम के जोलो जोलो Q600s के अलावा क्यू 1200 में सिंगल सिम सपोर्ट दिया गया है, जबकि इसमें एंड्रायड का 4.2.2 जैलीबीन ओएस इंस्टॉल है तो अब आउट ऑफ डेट हो चुका है हालाकि कंपनी का कहना है फोन में जल्द किटकैट अपडेट दिया जाएगा। जोलों के तीसरे फोन क्यू 1200 में 5 इंच की क्यूएचडी आईपीएस टच स्क्रीन दी गई है जो 1.3 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ फास्ट स्पीड देता है साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, सोनी एक्समोर आर सेंसर, लिड फ्लैश और 8 जीबी का इंटरनल मैमोरी ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








