जोलो का Q900s प्लस : 7999 रुपए में मिलेगा 8 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन
काफी दिनों तक कंपनी की वेबसाइट में दिखने के बाद जोलो Q900s प्लस 7,999 रुपए में लांच कर दिया गया है। जोलो की साइट में इसकी एमआरपी कीमत 8299 रुपए दिख रही है मगर इंफीबीम में आप 7,999 रुपए में जोलो क्यू 900 एस खरीद सकते हैं। जोलो क्यू 900 एस प्लस में एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है, एक तरह से देखा जाए तो ये जोलो के पिछले विंडो फोन से मिलना जुलता है।
2015 में आपको मिलेंगी इन 5 नई तकनीकों की सौगात

मिड रेंज के स्मार्टफोन्स पर नजर डालें तो इसमें 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720 पिक्सल एचडी क्वालिटी सपोर्ट करती है, इसका साइज 7.2 एमएम है। स्क्रीन में प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगन ट्रेल ग्लास लगा हुआ है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन 200 एसओएस प्रोसेसर लगा हुआ है।

इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा हुआ है। 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ जोलो क्यू 900 एस में 1 जीबी रैम लगी हुई है। फोन में लगी 1800 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 14 घंटे का 3 जी टॉक टाइम देती है।
- एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस
- 4.7 इंच की 720 पिक्सल एचडी आईपीएस स्क्रीन
- 1.2 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर
- 1 जीबी रैम, 8 जीबी मैमोरी, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल मेन कैमरा
- 1800 एमएएच बैटरी


Click it and Unblock the Notifications







