Home
News

क्‍या आप खरीदेंगे विंडो 8.1 टैबलेट

लावा मोबाइल की जोलो कंपनी ने अपना पहला विंडो 8.1 टैबलेट बाजार में 19,990 रुपए में लांच कर दिया है। जोलो ने अपने विंडो 8.1 टैबलेट का ऐलान इस साल के सीईएस में किया था। मोटो-ई की तरह जोलो का विंडो 8.1 टैब ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट में एक्‍सक्‍लूसिव मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट में जोलो विंडो 8.1 टैब खरीदने पर एक ऑफर भी मिलेगा जिसके तहत यूजर को 1,000 रुपए का कैशबैक और ब्‍लटूथ कीबोर्ड खरीदने पर 5 प्रतिशत का डिस्‍काउंट मिलेगा।

इसके अलावा यूजर एक्‍चेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकता है, अगर आप अपना कोई भी पुराना स्‍मार्टफोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप देते हैं तो उसके बदले में आपको 5,000 रुपए का डिस्‍काउंट और 1,500 रुपए की फ्री ई बुक मिलेंगी। फ्लिपकार्ट का कहना है जोलो विंडो 8.1 टैब बुक करने के बाद 4 से 5 दिनों के अंदर फोन डिलीवर कर दिया जाएगा साथ ही अगर उपभोक्‍ता चाहे तो 90 रुपए एक्‍ट्रा देकर वन डे डिलीवरी यानी एक दिन में भी विन विंडों 8.1 टैब मंगा सकता है।

कौन-कौन से फीचर दिए गए हैं विन विंडो 8.1 टैबलेट में
जोलो के पहले विंडो 8.1 टैबलेट में ड्युल कोर एएमडी ए4 इलाइट मोबिल्‍टी प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.0 गीगाहर्ट क्‍लॉक स्‍पीड से रन करता है जिसमें रेडियॉन एचडी 8180 जीपीयू ग्राफिक सपोर्ट के साथ बेहतर वीडियो क्‍वालिटी मिलती है। टैब में 10.1 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1366×768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

इसके साथ 1 जीबी रैम, 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से एक्‍पेंड कर सकते हैं। टैब में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 1 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। बैटरी की बात करें तो टैब में लगी बैटरी 7 घंटे का बैटरी बैकप देती है जिसमे कई प्री लोडेड एप्‍स और गेम दिए गए हैं।

Screen

Screen

टैब में 10.1 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1366×768 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

Processor

Processor

जोलो के विंडो 8.1 टैबलेट कंपनी का पहला विंडो टैब है जिसमें 8.1 ओएस दिया गया है।

Ram

Ram

विन विंडों 8.1 में 1 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

Camera

Camera

फोटो कैप‍चरिंग के लिए विंडो टैब में 2 मेगापिक्‍सल का रियर और 1 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X