देखिए कैसे कैटरीना कैफ कर रहीं हैं एक्सपीरिया ज़ी का ऐड
सोनी का नया एक्सपीरिया ज़ी स्मार्टफोन ऑफीश्यिली भारत भारत में लांच कर दिया गया है। हम आपको बता दें भारत में सोनी एक्सपीरिया जेड का प्रमोशन बॉलिवुड ब्यूटी कैटरीना कैफ कर रहीं हैं। सोनी ने ज़ी स्मार्टफोन को 38990 रुपए में भारतीय बाजार में उतारा है। कैटरीना कैफ सोनी के नए एक्सपीरिया ज़ी स्मार्टफोन ऐड में फोन के फीचर बताती हुईं नजर आ रहीं हैं।
<center><iframe width="600" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/NlOWkNiHt3A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
एक्सपीरिया ज़ी के नए ऐड में कैटरीना एक रोड ट्रिप में दिखाई गईं हैं जिसमें वे रस्ते में ही एचडी वीडियेा, म्यूजिक प्लेयर का मजा ले रही है। साथ ही फोन में धूल लग जाने के बाद उसे पानी में धोती हुईं भी दिखाई गईं हैं। हम आपको बता दें एक्सपीरिया जेड वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ स्मार्टफोन है।
सोनी एक्सपीरिया जेड में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 5 इंच की फुल एचडी 1080 पिक्सल स्क्रीन
- मोबाइल ब्रेविया इंजन 2
- एंड्रायड 4.1 जैली बीन ओएस
- 16 जीबी इंटरनल मैमोरी, 2जीबी रैम
- 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
- 8 मेगापिक्सल एक्नॉस आर फ्रंट कैमरा
- स्नैपड्रैगन एस 4 प्रो क्वॉड कोर प्रोसेसर
- वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ
- कीमत- 38,990 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








