याहू 1.1 अरब डॉलर में टम्ब्लर को खरीदेगी
अमेरिका की सर्च इंजन कम्पनी और वेब जगत का जानामाना नाम याहू लोकप्रिय ब्लॉगिंग साइट टम्ब्लर को 1.1 अरब डॉलर नकद भुगतान के जरिए खरीदेगी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक याहू के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। समाचार सूत्रों के मुताबिक याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेरिसा मेयर और टम्ब्लर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कार्प ने पिछले सप्ताह बातचीत की है।
वाल स्ट्रीट जर्नल ने पहली बार जानकारी दी कि रविवार को याहू के बोर्ड ने सौदे को मंजूरी दे दी। न्यूयार्क टाइम्स ने एक खबर में कहा कि सौदे की घोषणा सोमवार को हो सकती है। खबर के मुताबिक सोशल नेटवर्किं ग कम्पनियों की यह सबसे बड़ी खरीददारी है। इससे पहले फेसबुक ने पिछले वर्ष एक अरब डॉलर में इंस्टाग्राम को खरीदा था।

उल्लेखनीय है कि मेरिसा ने पिछले साल गूगल को छोड़कर याहू का कार्यभार सम्भाला है। वह तब से लगातार याहू में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। उधर टम्ब्लर की स्थापना छह साल पहले डेविड कार्प ने अत्यधिक छोटे स्तर से की थी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications