भारत में याहू के 300 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
लगता है भारत के आईटी बाजार में एक बार फिर छटनी के बादल छाने लगे हैं, इंटरनेट फर्म याहू ने भारत में करीब 300 कर्मचारियों की छटनी करने का मन बना लिया है। हालाकि कंपनी ने अभी लिखित रूप से इन कर्मचारियों के लिए कोई नाटिस जारी नहीं किया है। याहू इससे पहले 2012 में 2000 कर्मचार्रियों की छटनी कर चुकी है।
पढ़ें: ये रहे भारत के मोस्ट सर्च स्मार्टफोन
कहा जा रहा है याहू ने सनीवेल स्थित हेडक्वार्टर में प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग टीम्स को कांसॉलिडेट करने के लिए भारत में छंटनी शुरू की है। इन कर्मचारिर्यों में से कुछ सीनियर अधिकारियों को सनीवेलज ऑफिस में जाने के लिए कहा गया है जबकि बाकियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
पढ़ें: एंड्रायड फोन को कंप्यूटर से कैसे करें कनेक्ट

भारत में बना रखेगी अपना काम-काज
याहू ने अपने एक बयान में कहा है वह भारत में कटौती के बावजूद अपना पूरा कामकाज नहीं समेटेगी। याहू का भारत में आरएंडी यानी रिसर्च एंड डिवेजनमेंट सेंटर है जिसमें एक समय में 2000 से अधक इंजीनियर काम किया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications







