Home
News

17 जुलाई को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा Yahoo मैसेंजर

By Gizbot Bureau

सोशल मीडिया का सबसे पुराना मीडियम याहू मैसेंजर बहुत जल्‍द बंद होने वाला है। दूरसंचार कंपनी वेरीजोन ने 17 जुलाई से याहू मैसेंजर की सेवाओं को बंद करने की घोषणा की है। बता दें याहू मैसेंजर वेब मैसेजिंग ऐप के मामले में सबसे पुराना ऐप है। Yahoo ने एक बयान जारी कर कहा कि याहू मैसेंजर को 17 जुलाई, 2018 से बंद कर दिया जाएगा। तब तक आप सेवा का प्रयोग सामान्य तौर पर कर सकते हैं। 17 जुलाई के बाद आप इस पर चैट करने में सक्षम नहीं होंगे और यह काम करना बंद कर देगी। वर्तमान में याहू मैसेंजर के विकल्प के लिए कोई और उत्पाद उपलब्ध नहीं है।

17 जुलाई को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा Yahoo मैसेंजर

मैसेंजर को खत्म करने को लेकर याहू ने इस बात की जानकारी दी है कि याहू के बदले कंपनी कुछ नया और बेहतर लेकर आएगी जिससे वो यूजर्स को अपने साथ जोड़ सके। कंपनी ने आगे कहा कि हमें पता है कि हमारे कई ऐसे लॉयल कस्टमर्स हैं जिन्होंने सबसे पहले याहू मैसेंजर की ही इस्तेमाल किया था।

कंपनी ने कहा कि वह लगातार नई सेवाओं और ऐप्स के साथ प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें से एक 'याहू स्क्वीरल' नाम का ऐप भी है, फिलहाल यह बीटा फॉर्म में है। 'स्क्वीरल' एक समूह मैसेंजिंग ऐप है, जिसका याहू ने पिछले साल परीक्षण किया था। याहू ने कहा कि अगले छह महीनों तक उपयोगकर्ता अपने निजी कंप्यूटर या उपकरण में अपना चैट इतिहास डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।

कंपनी आपको 6 महीने का समय दे रही है जिससे आप अपने चैट हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि मैसेंजर बंद होने के बाद यूजर्स के लिए ऐसा करना नामुमकिन होगा। याहू ने ये भी कहा कि मैसेंजर बंद होने के बाद यूजर्स को अकाउंट आईडी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और मेल और फैंटिसी और दूसरी चीजें पहले की तरह चलती रहेंगी।

इसके सभी यूजर्स को नए मैसेजिंग स्क्विरल पर शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर याहू मैसेंजर के डाउनलोड की संख्या 50,000,00 से भी ज्यादा है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि याहू मैसेंजर वेब मैसेंजिग ऐप के मामले में सबसे पुराना ऐप है। हमारे पास विश्वसनीय यूजर्स हैं। जो याहू मैसेंजर को शुरूआत से ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

बीते वक्‍त से आए मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट, वी चैट और फेसबुक के व्हाटसएप से तगड़ी चुनौती के कारण इसके बंद होने को वजह माना जा रहा है। बता दें 1998 में सबसे पहले 'याहू पेजर' के रूप में याहू मैसेंजर को लॉन्च किया गया था। मोबाइल डिवाइस पर इसे ईमेल और एसएमएस के विकल्प के तौर पर पेश किया गया था।

बीते वक्‍त से आए मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट, वी चैट और फेसबुक के व्हाटसएप से तगड़ी चुनौती के कारण इसके बंद होने को वजह माना जा रहा है। बता दें 1998 में सबसे पहले 'याहू पेजर' के रूप में याहू मैसेंजर को लॉन्च किया गया था। मोबाइल डिवाइस पर इसे ईमेल और एसएमएस के विकल्प के तौर पर पेश किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Yahoo Messenger will be shut down officially by 17 July.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X