याहू को हुआ 29.6 करोड़ डालर का शुद्ध मुनाफा

इंटरनेट कंपनी याहू को अक्तूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में 29.6 करोड़ डालर का शुद्ध मुनाफा हुआ जो कि इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है। कंपनी ने बयान में कहा कि विज्ञापन आमदनी में गिरावट की वजह से कंपनी का मुनाफा घटा है।
याहू की आमदनी समीक्षाधीन अवधि के दौरान 13 प्रतिशत गिरकर 1.32 अरब डालर रह गयी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट थॉमसन ने कहा, इस तिमाही में साल दर साल के हिसाब से कंपनी की संचालन आय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
उन्होंने कहा कि हमलोग 2012 में बाजार में अक्रामक तरीके से विस्तार और कारोबार बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का निवेश करेंगे। इसके अलावा नये-नये उत्पादों को पेश करेंगे जो कि इस्तेमाल कर्ता और विज्ञापन दाताओं के लिए एक नया अनुभव होगा।
कंपनी को इस दौरान विज्ञापन से कुल 61.2 करोड़ डालर की आमदनी हुई जो कि एक साल पहले के मुकाबले चार प्रतिशत कम है। इसके अलावा सर्च एड से होने वाली आमदनी में 27 प्रतिशत की गिरावट आयी और यह 46.5 करोड़ डालर रह गयी।
इस प्रकार को 31 दिसंबर 2011 को समाप्त वर्ष में कंपनी को 1.04 अरब़ डालर का शुद्ध मुनाफा हुआ जो कि इससे पिछले साल में 1.23 अरब डालर था। साथ ही कंपनी की आमदनी पांच प्रतिशत गिरकर 4.4 अरब डालर रह गयी जो कि 2010 में 4.6 अरब डालर थी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications