Year Ender 2024: Apple MacBook Pro से Lenovo ThinkPad T14s तक, 2024 में लॉन्च होने वाले बेस्ट लैपटॉप्स
Year Ender 2024: भारतीय लैपटॉप मार्केट के लिए साल 2024 खास रहा, जहां Apple MacBook Pro, Dell XPS 13 और Lenovo ThinkPad T14s जैसे बेहतरीन लैपटॉप्स पेश किए गए।
2024 में लाए गए इन लैपटॉप्स में यूजर्स को बड़ी स्क्रीन के साथ पावरपुल प्रोसेसर और बेहतर बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलत हैं, जो यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में काफी मददगार साबित हुए। आज हम आपको इस आर्टिकल में साल 2024 में लॉन्च किए गए कुछ बेहतरीन लैपटॉप्स डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

Apple MacBook Pro
एप्पल का यह लैपटॉप 14 और 16 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है, जिसमें Liquid Retina XDR डिस्प्ले और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती। इसके अलावा इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 12MP का कैमरा भी दिया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावरफुल M4 चिप है, जो M3 चिप से 3 गुना ज्यादा फास्ट है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक चलती है। MacBook Pro की शुरूआती कीमत 1,69,900 रुपये है।
Dell XPS 13
डेल के इस लैपटॉप में क्वालकॉम Snapdragon X1 Plus प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.4GHz है और इसमें Hexagon NPU भी है। इस लैपटॉप में 64GB LPDDR5X RAM और 2TB कर इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसमें 13.4 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। Dell XPS 13 की कीमत की बात करें तो इसे 1,39,990 रुपये शुरूआती दाम में खरीदा जा सकता है।
Lenovo ThinkPad T14s
लेनोवो के इस लैपटॉप में 14 इंच का IPS टच डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें AMD Ryzen AI 7 PRO 360 प्रोसेसर, AMD Radeon 880M GPU, 1TB स्टोरेज और 64GB LPDDR5X रैम दी गई है। लैपटॉप में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर भी हैं और इसकी 58Wh बैटरी 8-9 घंटे तक चल सकती है। Lenovo ThinkPad T14s की कीमत 1,37,270 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








