ड्युल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन योटा फोन
रूस की मोबाइल मैन्यूफैक्चर कंपनी योटा ने एक ऐसा फोन बनाया है जिसमें ड्युल स्क्रीन दी गई है यानी एक स्क्रीन पीछे और एक स्क्रीन सामने। कंपनी के अनुसार योटा अपने नए ड्युल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को 4 दिसंबर तक बाजार में लांच कर देगी। यानी अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रिसमस के आसापास योटा फोन बाजार में उतारा जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी फोन को रशियन मार्केट में ब्रिक्री के लिए उतार देगी।
योटा फोन फीचर
योटोफोन में 4.3 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 1280x720 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। इसके दूसरी तरफ भी 4.3 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 640x360 पिक्सल सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन में ई इंक पैनल की मदद से आप इसे ई रीडर की तरह प्रयोग कर सकते हैं। किंडल और कोबो ई बुक रीडर में ई इंक स्क्रीन ही प्रयोग की गई है। स्क्रीन की खासियत है आप ऑफ स्क्रीन में मैसेज, कॉल, मौसम के अलावा रिमाइंडर जैसे कई फीचर दिए गए हैं।
#1
योटाफोन में ड्युल कोर 1.7 गीगाहर्ट प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई हैं।
#2
फोन में एंड्रायड का 4.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है साथ में 1,800 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है।
#3
फोटोकैपचरिंग के लिए योटाफोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और लिड फ्लैश लाइट सपोर्ट मौजूद है।
#4
कनेक्टीविटी फीचरों में नजर डालें तो योटा फोन में 2जी, 3जी, वाईफाई के अलावा 4.0 ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है।
#5
फोन में पहले से इंस्टॉल कई गेश्चर सेटिंग और पुट2बैक एप्लीकेशन दी गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications







