Flipkart G.O.A.T Sale में पूरे 80% की छूट के साथ खरीद सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, जाने कब आएगी सेल
Flipkart G.O.A.T Sale जल्द आने वाली है। G.O.A.T का पूरा नाम 'Great Of All Time' है। इस सेल में यूजर्स को कई दमदार डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकेंगे, जिसका यूजर्स लाभ ले सकते हैं। इस सेल में यूजर्स को सभी तरह के प्रोडक्स बंपर छूट के साथ मिल सकेंगे।
G.O.A.T Sale की जानकारी Flipkart ने शेयर की है। बता दें कि इस सेल में iPhone, Samsung, Vivo, Redmi, OnePlus जैसे बड़े ब्राडस के स्मार्टफोन और कई सारे प्रोडक्ट्स को छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस डील का खुलासा नहीं किया गया है।

टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट
Flipkart की इस सेल में स्मार्ट टीवी से लेकर होम एप्लाइसेंस पर आपको भारी छूट देखने को मिलेगी। कंपनी ने लिस्टेड डिटेल्स में इस बात का खुलासा किया है कि टीवी और होम एप्लाइसेंस पर ग्राहकों को पूरे 80% की छूट मिलेगी। इस सेल में Samsung के साथ कई बड़े ब्रांड्स की स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, RO, प्रिंटर, मिक्सर आदि को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।
बैंक ऑफर का भी मिलेगा लाभ
कंपनी पर लिस्टेड जानकारी के अनुसार, G.O.A.T Sale के दौरान Axis Bank, HDFC Bank, IDFC Bank, IDFC First Bank आदि पर से प्रोडक्ट्स खरीदने पर पूरे 10 प्रतिशन की छूट मिलेगी।
सेल की डेट का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल, कंपनी की तरफ से Flipkart G.O.A.T Sale की डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लिस्ट की गई डिटेल्स के आधार पर ऐसा माना जा सकता है कि यह सेल जल्द ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी और ग्राहक इस सेल में अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को सेविंग के साथ घर ला सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








