Home
News

फ्री में डाउनलोड कीजिए अपनी मनपसंद कॉमिक्‍स

By Rahul

बचपन में चाचा चौधरी और पिंकी की कॉमिक्‍स तो आप सबने पढ़ी होंगी, लेकिन मोबाइल और टैबलेट के बढ़ते चलन की वजह से धीरे-धीरे बच्‍चों के हाथों से कॉमिक्‍स खत्‍म होने लगीं है। लेकिन अब आप अपने स्‍मार्टफोन और टैबलेट में चाचा चौधरी और दूसरी कई मनपसंद कॉमिक्‍स बड़े आराम से पढ़ सकते हैं। कॉमिक कॉन इंडिया के फ्री बुक वीकेंड ऑफर की मदद से आप 3 से लेकर 4 मई तक फ्री कॉमिक्‍स डाउनलोड कर सकते हैं।

ये ऑफर कॉमिक कॉन इंडिया पहले भी पेश कर चुकी है जिसमें करीब 15 हजार कॉमिक्‍स लवर ने अपनी पंसद की कॉमिक्‍स डाउनलोड की थीं। कॉमिक्‍स डाउनलोड करने के लिए यूजर को अपने फोन और दूसरी एंड्रायड डिवाइस में जाकर Readwhere.com साइट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना एक लॉगइन आईडी बनाकर अपनी पसंद की कॉमिक्‍स डाउनलोड कर सकते हैं।

फ्री में डाउनलोड कीजिए अपनी मनपसंद कॉमिक्‍स

नए ऑफर के आरे में रीडवेयर डॉट कॉम के डायरेक्‍टर और को फाउंडर ने मनीष धींगरा ने जानकारी दी है कंपनी ज्‍यादा से ज्‍यादा कॉमिक्‍स लवर को मोबाइल और टैबलेट जैसे डिजिल प्‍लेटफार्म पर कॉमिक्‍स उपलब्‍ध कराना चाहती है जिसके लिए ये डिस्‍काउंट ऑफर पेश किया गया है। अगर आप अपनी पसंद की कॉमिक्‍स फ्री डाउनलोड करना चाहते हैं तो Readwhere.com पर लॉगइन कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X