Home
News

खुशखबरी : अब हिंदी में करें गूगल असिस्टेंट से बात, ऐसे करें सेटिंग

By Neha Kashyap

हिन्दी भाषी यूजर्स के लिए गूगल की तरफ से एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस वॉयस असिस्टेंट (गूगल असिस्टेंट) पर हिंदी भाषा का सपोर्ट दे दिया है।

Google assistant की मदद से बिना टाइप किए भेजें व्हाट्सऐप मैसेज

गूगल ने हिन्दी वॉयस असिस्टेंट को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और इससे ऊपर के सभी एंड्रॉयड वर्जन के लिए अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और गो एडिशन के लिए भी अपडेट जारी करेगी।

खुशखबरी : अब हिंदी में करें गूगल असिस्टेंट से बात, ऐसे करें सेटिंग

गूगल वॉयस असिस्टेंट पर अब यूजर्स हिंदी में बात कर सकेंगे। यूजर्स अब क्रिकेट मैच के स्कोर पूछने से लेकर चीन की राजधानी और बैंगन का भर्ता बनाने की रेसिपी भी हिंदी में जान सकते हैं। इसके अलावा फोन को निर्देश देने के लिए भी हिंदी भाषा का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे अगर आप फोन से मैसेज भेजना चाहते हैं या अलार्म सेट करना चाहते हैं तो हिंदी में निर्देश दे सकते हैं।

कुल मिलाकर गूगल असिस्टेंट पर पहले जो भी काम आप अंग्रेजी भाषा में करते थे अब हिंदी में कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ होम बटन को टच करना होगा या फिर ओके गूगल कहना होगा। इसके बाद आप किसी को मैसेज करने, कॉल करने, रिमाइंडर या अलार्म लगाने, डायरेक्शन पूछने और किसी भी तरह के सवाल पूछने के लिए कर सकते हैं।

ऐसे करें सेटिंग-

खुशखबरी : अब हिंदी में करें गूगल असिस्टेंट से बात, ऐसे करें सेटिंग

Step 1 - सबसे पहले होम बटन को प्रेस करें या ओके गूगल कहें।

Step 2 - अब आपके सामने गूगल असिस्टेंड खुल जाएगा। यहां दाएं साईड में ऊपर की तरफ असिस्टेंट स्क्रीन ओपन हो जाएगा। उस पर टैप करें। अब यहां आपको एक्सप्लोर ऑप्शन नजर आएगा।

Step 3 - यहां साइड में वर्टिकली दिए तीन डोट्स पर क्लिक करें और सेटिंग ऑप्शन में जाएं।

Step 4 - स्क्रोल कर फोन सेटिंग में पहुंचे और यहां असिस्टेंट भाषा पर टैप करें। यहा लैंग्वेज मेन्यू में जाकर हिंदी भाषा को चुन लें। यहां हिंदी आपको Devanagari script में लिखी मिलेगी।

Step 5 - अब मेन्यू से बैक हो जाएं। अब आप हिंदी में गूगल असिस्टेंट से बात कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Assistant Hindi support is now rolling out to all device Android 6.0 Marshmallow and above and will soon debut on Android 5.0 Lollipop and iPhones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X