सब्सक्रिप्शन पर पर ले सकते हैं iPhone 17 Pro Max, हर महीने देना है मात्र इतना पैसा
अगर आप iPhone लेना चाहते हैं लेकिन उसकी भारी कीमत देखकर रुक जाते हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। भारत में एक नई कंपनी BytePe ने ऐसी सर्विस शुरू की है, जिसमें आप iPhone 17 सीरीज जैसे महंगे फोन को सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं।
इस सर्विस को शुरू किया है पूर्व Flipkart अधिकारी जयंत झा ने। उन्होंने बताया कि अब यूजर्स को फोन खरीदने के लिए बड़ी रकम देने या EMI में फंसने की जरूरत नहीं होगी। आप इस वेबसाइट से किसी भी फोन को सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं। इसमें कंपनी कई ऑप्शन देती है।

सब्सक्रिप्शन और कीमत का अंतर
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार iPhone 17 (Base Model) ₹3,456 प्रति माह में सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा, जबकि खरीदने पर EMI ₹6,492 प्रति माह पड़ती है। iPhone 17 Pro ₹6,989 प्रति माह में सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा, जबकि खरीदने पर EMI ₹10,825 प्रति माह है।
iPhone 17 Pro Max ₹7,766 प्रति माह में सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा, जबकि EMI ₹12,075 प्रति माह है। यानी BytePe के जरिए यूजर लगभग 50% तक कम मासिक खर्च में iPhone का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह सर्विस कैसे काम करती है?
यूजर को बस 12 महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है।
12 महीने पूरे होने पर तीन विकल्प होते हैं।
- नए फोन में अपग्रेड करें
- फोन वापस करें
- उसी फोन को अगले साल के लिए रिन्यू करें
इस प्लान में डैमेज प्रोटेक्शन (Damage Protection) भी शामिल है, जिससे फोन टूटने या खराब होने पर मरम्मत का खर्च नहीं देना पड़ता। कंपनी चाहें तो फोन को बीमा और बायबैक वैल्यू (50% तक) के साथ भी खरीदने का विकल्प देती है।
BytePe के संस्थापक का बयान
जयंत झा, संस्थापक और सीईओ ने कहा कि भारत में लोग EMI और पुराने डिवाइसों से परेशान हैं। BytePe का लक्ष्य है लग्जरी फोन को हर किसी की पहुंच में लाना। अब iPhone लेना उतना ही आसान होगा जितना एक मोबाइल रिचार्ज करना।
कौन ले सकता है यह सर्विस
क्रेडिट कार्ड यूजर्स सीधे BytePe ऐप से इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, वे BytePe EMI सर्विस से फोन ले सकते हैं। 12 महीने बाद यूजर फोन अपग्रेड, रिटर्न या पूरी तरह खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं।
कंपनी की भविष्य की योजना
बेंगलुरु स्थित BytePe अब भविष्य में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट और अन्य गैजेट्स को भी सब्सक्रिप्शन पर देने की योजना बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications








