पहले कभी नहीं देखा होगा चोरी से बचने का यह अनोखा तरीका, AirPods की सेफ्टी के लिए व्यक्ति ने अपनाई अजब ट्रिक्स
आजकल लोग सफर के दौरान होने वाली चोरी की घटनाओं से परेशान रहते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चोरी फोन की होती है। सफर के दौरान फोन छीनने की घटना जैसे आम बात सी लगती है। क्योंकि चोर इतनी सफाई से हाथ साफ करते हैं कि हमे पता ही नहीं लगता कब हमारे हाथ से हमारा फोन गायब हो गया।
इसलिए इन चोरों को मजा चखाने और सामान की रक्षा खुद करने के उद्देश्य से आगे बढ़ते हुए लोग नई-नई तरकीबों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि चोरों को चकमा दिया जा सके और अपने सामान को चोरी होने से रोका जा सके।

एक इनोवेटिव तरीका हो रहा वायरल
ऑनलाइन बेक्ड समोसा के नाम से मशहूर एक व्यक्ति का ऐसा ही एक इनोवेटिव तरीका हाल ही में वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति ने अपने Apple AirPods की सुरक्षा के लिए उस पर Micromax का लोगों बनाया। ऐसा करने के पीछे की वजह यह थी कि उनका डिवाइस चोरों के हिसाब से कम आकर्षित बने। बता दें कि जब आप AirPods खरीदते हैं, तो एप्पल उनके लिए फ्री में इस तरह के लोगों बनाकर देता है।
यह विचार X पर फोन चोरी के बारे में एक ऑनलाइन हुई चर्चा के दौरान सामने आया था, जहां लोगों ने अपने अनुभव और चोरों का शिकार होने से बचने के लिए कई स्ट्रेटजी शेयर की। इसमें बेक्ड समोसा अपने Apple AirPods केस की एक इमेज शेयर करके सबसे अलग नजर आया, जिस पर उसने मुट्ठी बांधने वाली इमोजी बनाकर रखी थी।
ऐसा करने के पीछे उनका मकसद एक दम साफ था कि वे अपने Apple AirPods को कम मूल्य ब्रांड के रूप में छिपाकर चोरों से सुरक्षित रखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि मैंने अपने Apple AirPods पर Micromax का लोगों बनाया, ताकि यह कम कीमत का लगने की वजह से बच जाए।
पोस्ट हुई वायरल
इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया और X पर यह पोस्ट तकरीबन 300,000 से भी अधिक बार देखा गया। एक्स पर इस चतुराई से भरी रणनीति की जमकर तारीफ की गई। साथ ही पोस्ट पर रिएक्शन की मानो जैसे बाढ़ सी आ गई हो।


Click it and Unblock the Notifications








