Home
News

इस देश में iPhone X की कीमत आपके होश उड़ा देगी !

By Neha

दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल ने इस साल सितंबर में अपने नेक्सट जनरेशन स्मार्टफोन iPhone 8, iPhone 8plus और iPhone X को लॉन्च कर दिया है। ऐपल ने आईफोन X को बतौर फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री भारत समेत कई देशों में शुरू हो चुकी है। ऐपल ने अपनी वेबसाइट अपडेट जारी किया है कि इस साल दिसंबर की शुरुआत में तक ऐपल लैटिन अमेरिकन देशों में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा आईफोन X 8 दिसंबर से ब्राजील में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है।

इस देश में iPhone X की कीमत आपके होश उड़ा देगी !

ब्राजील में आईफोन X उपलब्ध होने वाला है, जो कि एक अच्छी खबर है, लेकिन आपको इसकी कीमत हैरान कर सकती है। ऐपल के ऑनलाइन स्टोर पर 6.999 Brazilian Real (ब्राजील की करंसी) प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है। डॉलर में देखें तो ये कीमत करीब 2,170 डॉलर यानी 1,40,366 रुपए है। ये कीमत अमेरिका के अलावा अन्य कई देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

हालांकि ब्राजील में आईफोन X महंगा होने की पीछे कारण आयात की जाने वाली चीजों पर लगने वाला टैक्स है। हर देश की सरकार अलग-अलग दर से आयात की गई वस्तुओं पर कर लगाती है। ब्राजील में इस कर की दर 60 परसेंट है। ब्राजील में रहने वाले लोगों को ये खबर परेशान कर सकती है।

भारत में iPhone X के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए होगी। वहीं, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपए है। इसके अलावा iPhone 8 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपए और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपए है। iPhone 8 Plus के 64जीबी वेरियंट की कीमत 73,000 रुपए और 256जीबी वेरियंट की कीमत 86,000 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You should not buy your iPhone X from Brazil. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X