Home
News

Flipkart पर अन्य प्रोडक्ट्स की शॉपिंग के साथ ऑर्डर कर सकेंगे खाना, कंपनी करेगी ऑनलाइन फूड सर्विस लॉन्च

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स बेचने के लिए जाना जाता है। यह लोगों को घर बैठे कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराता है। लेकिन अब से Flipkart ऑनलाइन फूड की डिलीवरी भी करेगा।

इस बात को सुनने के बाद आपको थोड़ा अजीब लगा होगा कि Flipkart अब से फूड सर्विस भी देगा। मिली जानकारी के मुताबिक, वोलमार्ट ओन्ड ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart जल्द ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर सर्विस शुरू कर सकती है। इसके लिए Flipkart ने सरकारी बैक्ड ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कॉमर्स (ONDC) के साथ पारर्टनरशिप भी की है।

Flipkart पर अन्य प्रोडक्ट्स की शॉपिंग के साथ ऑर्डर कर सकेंगे खाना

इसका मतलब यह हुआ है कि Flipkart से जल्द ही यूजर्स को रेस्टोरेंट और फास्ट फूड आउटलेट से खाने-पीने की चीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करना संभंव होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें Dominos और McDonalds भी शामिल हो सकते हैं।

Flipkart और ONDC की बातचीत जारी

रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart और ONDC के बीच बातचीत चल रही है। वहीं Flipkart के ऑफिसर्स इस साझेदारी को अंतिम रूप देने के लिए ONDC के ऑफिसर्स से मुलाकात कर रहे हैं।

ONDC पर कैसे काम करेगा Flipkart

Flipkart सीधे ONDC प्लेटफॉर्म के कस्टमर्स फेसिंग साइड पर काम करेगा। इससे यूजर्स को Flipkart पर शॉपिंग करते हुए फूड का ऑर्डने देने की भी सुविधा मिलेगी। वहीं इस साझेदारी से Flipkart को फूड डिलीवरी परसन या किसी रेस्टोरेंट से सीधे साझेदारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि ONDC के फूड विक्रेता Flipkart यूजर्स को आसानी से दिख सकेंगे।

अन्य ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस को मिल सकती टक्कर

अगर Flipkart अपनी ऑनलाइन फूड सर्विस लेकर आता है, तो इससे अन्य ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करने वाली साइड जैसे- Swiggy और Zomato को कड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स को Flipkart की इस सर्विस से फायदा हो सकता है। Flipkart की ऑनलाइन फूड ऑर्डर सर्विस से कस्टमर्स को सस्ता खाना मिलने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You will be able to order food along with shopping of other products on Flipkart, the company will launch online food service
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X