ये हाईटेक सूट को पहन कर आप बन जाएंगे सुपर हीरो!
यदि हम आपसे कहे कि एक ऐसा सूट तैयार किया जा चुका है जिसे पहनकर आप सुपर हीरो बन सकते हैं पर असल जीवन में नहीं गेमिंग में तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, यह सच है कि यदि आप भी गेम में विशेष रुचि रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब किकस्टार्टर कंपनी द्वारा आपके लिए एरिग गेमिंग सूट तैयार किया गया है। यह यूजर्स को गेमिंग इफेक्ट का मजा देता है।

गेमिंग कंसोल से इस सूट तक आने वाले इफेक्ट्स आपके नर्वस सिस्टम के साथ काम करते हैं। सूट में लगे डिकोडर से आपको गेमिंग का इफेक्ट अनुभव होता हैं। इसमें पेटेन्टिड साउंड तकनीक द्वारा तैयार सराउंड सिस्टम वाले 6 स्पीकर लगे हुए हैं जोकि आपके गेम को अधिक दिलचस्प बना देगा। इसमें साउंड के साथ-साथ फ्रंट और बैक में वाइब्रेशन तकनीक का भी यूज किया गया है। सूट पर स्थित कंट्रोल सेंटर से आप इसके फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








