युवा पीढ़ी के बल पर लोकप्रिय हो रही है डिजिटल बैंकिंग

देश में डिजिटल बैंकिंग ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय होती जा रही है। कंसल्टेंसी कंपनी पीडब्ल्यूसी के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि डिजिटल बैंकिंग की लोकप्रियता बढ़ने की वजह यह है कि आज की युवा पीढ़ी लेनदेन के लिए मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता देती है।
न्यू डिजिटल टिपिंग पाइंट सर्वेक्षण में दुनिया के नौ विकसित देशों और उभरते बाजारों के 3,000 बैंकिंग ग्राहकों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया कि भारत में 70 फीसदी लोग वित्तीय उत्पाद खरीदने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, वहीं 56 फीसद इसके लिए मोबाइल का सहारा लेते हैं।
पीडब्ल्यूसी ने कहा है कि इंटरनेट बैंकिंग की तरह मोबाइल बैंकिंग भी लोकप्रिय होने की संभावना है। भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में फिलहाल इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सर्वेक्षण में शामिल दुनिया भर के 69 फीसद बैंकिंग ग्राहकों का कहना था कि वे वित्तीय उत्पाद इंटरनेट के जरिये खरीदते हैं, वहीं 33 फीसद का कहना था कि वे मोबाइल फोन के जरिये वित्तीय उत्पाद खरीदते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications