Home
News

यहां 500 रुपए में बिक रही हैं आपकी आधार डिटेल्स!

By Agrahi
How to download e-aadhaar card? (Hindi)

एक ओर जहां भारतीय सरकार हर जरुरी पर्सनल डिटेल को आधार से जोड़ने पर जोर दे रही है, वहीं UIDAI की कमजोर सिक्योरिटी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. अब तक आपने कई सारी खबरें देखीं और सुनी होंगी जिनमें आधार डिटेल्स लीक होने की बात सामने आई है. कभी लोगों के आधार नंबर लीक हो जाते हैं तो कभी और अन्य जरुरी डिटेल्स. अब हाल ही में आपकी आधार डिटेल्स को बेचा गया है.

एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सऐप के जरिए आधार डिटेल्स बेच रहा है. फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह कौन है और इनके पीछे किसका हाथ है, लेकिन आधार डिटेल्स बेचने वाले के पास करीब 1 बिलियन आधार डिटेल्स हैं.

यहां 500 रुपए में बिक रही हैं आपकी आधार डिटेल्स!

कहा जा रहा है कि पेटीएम पर केवल 500 रुपए में , agents एक gateway तैयार करते हैं और फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाते हैं. जिसके बाद आप पोर्टल में कोई भी आधार नंबर देंगे तो आपको तुरन्त सभी डिटेल्स मिल जाएंगी. जैसे कि UIDAI को दिया गया किसी व्यक्ति का नाम, पता, पोस्टल कोड (पिन), फोटो, फोन नंबर और ईमेल आदि.

इस रिपोर्ट में 300 रुपए के भुगतान के बाद इस तरह के रैकेट के होने की और इस घटना की पुष्टि की है. इसके लिए एजेंट ने एक सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया था, जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के आधार नंबर को फिल कर उसकी पूरी जानकारी निकली जा सकती है और आधार कार्ड की प्रिंटिंग भी उपलब्ध होगी.

इस रैकेट में शामिल हैकर्स ने फिलहाल राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर अटैक किया है, इनका सॉफ्टवेर aadhaar.rajasthan.gov.in का एक्सेस देता है. हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि यह पोर्टल असल में राजस्थान का है या फिर केवल झांसे के लिए ऐसा किया गया है.

चंडीगढ़ UIDAI रीजनल सेंटर के एडिशनल सिरेक्टोर जनरल संजय जिंदल के अनुसार डायरेक्टर जनरल और खुद एडिशनल सिरेक्टोर जनरल के अलावा किसी अन्य को ऑफिशियल पोर्टल का एक्सेस नहीं है. यदि किसी के पास यह एक्सेस होता है तो यह गैरकानूनी होगा और एक बड़ा नेशनल सिक्योरिटी के खिलाफ है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Your Aadhaar details are being sold at rs. 500. Some anonymous seller has put your details on sale. Read more details in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X